फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: नहीं जाना पड़ेगा आरटीओ ऑफिस, घर बैठे ऐसे चेक करें चालान कटा है या नहीं

Sat, 16 Apr 2022 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 16 Apr 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Check Traffic Challan Online at Home from E Parivahan Challan Website News in Hindi
ऑनलाइन चालान भरने का तरीका क्या है - फोटो : istock

जब हमें एक जगह से दूसरी जगह पर जाना होता है, तो हमें किसी न किसी वाहन का इस्तेमाल करना होता है। वैसे तो लोग सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करते हैं। जैसे- बस, मेट्रो, ऑटो आदि। लेकिन अमूमन लोग अपने वाहन से चलना ज्यादा पसंद करते हैं। कोई टू व्हीलर वाहन से सफर करना पसंद करता है, तो कोई अपनी कार से। लेकिन जब हम सड़क पर इनसे चलते हैं, तो हमारे लिए ये जरूरी हो जाता है कि गाड़ी के सारे कागजात हमारे पास हो। साथ ही जो गाड़ी चला रहा है, उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी उसके पास होना चाहिए नहीं तो चालान कटने में देर नहीं लगती है। दरअसल, चालान कटने के कई अन्य कारण भी होते हैं। जैसे- रेड लाइट जंप करना, सीट ब्लेट न पहनना, हैलमेट न पहनने जैसी कई अन्य गलतियों के कारण भी आपका चालान कट सकता है। लेकिन ऐसे में आपको चालान भरने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे घर बैठे ऑनलाइन तरीके से अपना चालान चेक करने के साथ ही भर भी सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Check Traffic Challan Online at Home from E Parivahan Challan Website News in Hindi
ऑनलाइन चालान भरने का तरीका क्या है - फोटो : istock

घर बैठे ऐसे जान सकते हैं चालान और भर भी सकते हैं:-

स्टेप 1

  • अगर किसी ट्रैफिक पुलिस वाले ने या सड़क पर लगे कैमरों से आपका चालान कट गया है, तो इसे देखने के लिए आपको सबसे पहले परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan पर जाना होगा।
Check Traffic Challan Online at Home from E Parivahan Challan Website News in Hindi
ऑनलाइन चालान भरने का तरीका क्या है - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 2

  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी। जहां पर आपको अपनी गाड़ी का नंबर, चेसिस नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस नंबर जैसी जानकारियां भरनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Check Traffic Challan Online at Home from E Parivahan Challan Website News in Hindi
ऑनलाइन चालान भरने का तरीका क्या है - फोटो : https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan

स्टेप 3

  • अब जब आप अपनी गाड़ी की सभी जरूरी जानकारियां भर चुके हैं, तो अब आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है। फिर आपको 'गेट डिटेल' वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
Check Traffic Challan Online at Home from E Parivahan Challan Website News in Hindi
ऑनलाइन चालान भरने का तरीका क्या है - फोटो : istock

स्टेप 4

  • जैसे ही आप इस विकल्प को चुनेंगे, तो आपके सामने स्क्रीन पर आपको नजर आएगा कि आपकी गाड़ी पर कितने चालाना हैं या फिर एक भी चालान नहीं है। यहां आप अपने चालान कटने का कारण भी जान सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed