फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subhadra Scheme: क्या आपको मिले पहली किस्त के 5 हजार रुपये? महिलाएं ऐसे करें चेक

Wed, 18 Sep 2024 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Sep 2024 04:14 PM IST
विज्ञापन
Check if Rs 5 thousand of the first kist given under Subhadra Yojana has received into your bank account
सुभद्रा योजना की पहली किस्त कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala

Subhadra Yojana Kist: भारत सरकार जितनी भी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है उनके तहत पात्र लोगों को लाभ मिलता है। इनमें कई अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल हैं। इन्हीं में से एक योजना है सुभद्रा योजना जिसे उड़ीसा सरकार चला रही है और बीते दिन 17 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पहली किस्त का लाभ भी लाभार्थियों को दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, 25 लाख महिलाओं को पहली किस्त के 5 हजार रुपये दिए गए हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं तो आपको भी पहली किस्त का लाभ मिला होगा और अगर आप चेक करना चाहते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं। तो आप यहां चेक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Check if Rs 5 thousand of the first kist given under Subhadra Yojana has received into your bank account
सुभद्रा योजना की पहली किस्त कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

योजना को जान लें पहलें

  • दरअसल, इस सुभद्रा योजना को सिर्फ महिलाओं के लिए चलाया गया है। इस योजना के तहत साल में दो बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रक्षाबंधन के मौके पर 5-5 हजार रुपये की किस्त दिए जाने का प्रावधान है। ये योजना अगले 5 साल चलेगी जिसमें लाभार्थियों को कुल 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं, इसकी पहली किस्त कल जारी की गई।
Check if Rs 5 thousand of the first kist given under Subhadra Yojana has received into your bank account
सुभद्रा योजना की पहली किस्त कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें आपके खाते में आए हैं किस्त के पैसे या नहीं:-

नंबर 1

  • अगर आप इस सुभद्रा योजना से जुड़े हैं तो आपको कल पहली किस्त के पैसे मिले होंगे। इसके लिए आप देखेंगे तो आपको मैसेज आया होगा। बैंक की तरफ से और सरकार की तरफ से भी इसमें मैसेज भेजा गया है जिसमें खाते में 5 हजार रुपये आने के बारे में जानकारी दी गई है। तो आप मैसेज चेक करें कि आपको ये आया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Check if Rs 5 thousand of the first kist given under Subhadra Yojana has received into your bank account
सुभद्रा योजना की पहली किस्त कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • आजकल लगभग हर किसी के पास डेबिट कार्ड होता है जिससे लोग जरूरत पड़ने पर एटीएम के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। ऐसे में अगर आप चेक करना चाहती हैं कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो इसके लिए आप एटीएम के जरिए अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकालकर ये जान सकते हैं।
विज्ञापन
Check if Rs 5 thousand of the first kist given under Subhadra Yojana has received into your bank account
सुभद्रा योजना की पहली किस्त कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • अगर आपके पास एटीएम कार्ड नहीं है तो फिर आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है। आप अपने बैंक जाकर अपनी पासबुक में एंट्री करवा सकती हैं जिससे आप ये जान पाएंगी कि आपके बैंक खाते में पहली किस्त के पैसे आए हैं या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed