फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cash Limit: क्या आप जानते हैं घर में कितना कैश रख सकते हैं आप? जानें क्या कहता है नियम

Sat, 30 Aug 2025 07:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 30 Aug 2025 07:59 AM IST
सार

Kitna Cash Ghar Mein Rakh Sakte Hain: अगर आप भी अपने घर में कैश रखते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या इसकी कोई लिमिट है या नहीं?

विज्ञापन
Cash Limit in India: How Much Cash Can You Legally Keep at Home RBI Rules
घर में कितना कैश रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Cash Limit in India: आज की इस दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि वो आर्थिक रूप से मजबूत हो और उसे पैसों से जुड़ी दिक्कतें न हो। पर ऐसा होता नहीं है, इसलिए अपनी आजीविका चलाने के लिए कोई अपना बिजनेस करता है तो एक बड़ा तबका नौकरीपेशा है। वहीं, जो भी कमाई होती है लोग उससे अपनी आज की जरूरतों को पूरा करने के अलावा अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं। वहीं, अब ज्यादातर पेमेंट लोगों की ऑनलाइन ही हो जाती है। 



जैसे, बिजली का बिल भरने से लेकर मोबाइल रिचार्ज और भी बहुत सारे काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन फिर भी लोगों को कैश की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कई लोग अपने घर में काफी कैश भी रखते हैं। इसलिए अगर आप भी अपने घर में काफी कैश रखते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या इसकी कोई लिमिट है या इसको लेकर कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं घर में कितना कैश रखा जा सकता है और क्या इसको लेकर कोई नियम है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Cash Limit in India: How Much Cash Can You Legally Keep at Home RBI Rules
घर में कितना कैश रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या कोई लिमिट है घर में कैश रखने की?

  • अगर आप भी ये जानना चाह रहे हैं कि घर में आखिर कितना कैश रखा जा सकता है? क्या इसकी कोई लिमिट इनकम टैक्स विभाग द्वारा तय है? तो जान लें कि इनकम टैक्स विभाग के मुताबिक आप अपने घर में जितना चाहे उतना कैश रख सकते हैं, क्योंकि इस पर कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं है। विभाग द्वारा इसकी कोई लिमिट तय नहीं की गई है।
Cash Limit in India: How Much Cash Can You Legally Keep at Home RBI Rules
घर में कितना कैश रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

प्रूफ होना जरूरी

  • जैसा कि इनकम टैक्स विभाग द्वारा घर में कैश रखने की कोई लिमिट तय नहीं है, लेकिन आप घर में जितना भी कैश रखते हैं या रख रहे हैं। आपके पास उस कैश का प्रूफ होना जरूरी है। ये पैसा कहां से आया है उसका सोर्स आपके पास होना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं है, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cash Limit in India: How Much Cash Can You Legally Keep at Home RBI Rules
घर में कितना कैश रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

आईटीआर भी फाइल हो

  • आपके पास जितना भी कैश है उसका आईटीआर फाइल हो तो ये आपके हक में हो सकता है, क्योंकि इसके सोर्स को लेकर कोई भी पूछताछ हो तो आप इसका स्पष्ट जवाब दे सकें। अगर आपके पास पैसा कोई प्रॉपर्टी बेचकर आया है तो उसका प्रूफ रखें। भारत में कैश घर में रखना कानून की नजर में कोई गुनाह नहीं है, लेकिन इसकी जवाबदेही जरूरी है।
विज्ञापन
Cash Limit in India: How Much Cash Can You Legally Keep at Home RBI Rules
घर में कितना कैश रख सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

जुर्माने का है प्रावधान

  • अगर आपके घर में कैश मिलता है तो आपके पास इसका सोर्स नहीं है, तो इनकम टैक्स के नियमों के तहत आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है। कई मामलों में तो जेल भी भेजने का प्रावधान होता है। जिस इनकम का कोई प्रूफ नहीं होता विभाग उसे अघोषित आय मान सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed