फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Window Film Rules: क्या गर्मी से बचने के लिए कार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगवा सकते हैं? जानें नियम

Sat, 09 May 2026 12:30 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prakash Chand Joshi Updated Sat, 09 May 2026 12:30 PM IST
सार

Kya Garmi Mein Car Par Window Film Laga Sakte Hai: अगर आप गर्मी में कार पर फिल्म लगाना चाहते हैं ताकि, कार के अंदर धूप न आ सके तो आप ऐसा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको नियमों का पालन करना जरूरी होता है। वरना आपका चालान कट सकता है।

विज्ञापन
Car Window Film Rules: Can I put a film on my car to protect it from the heat
कार में ब्लैक फिल्म लगवाने पर कितना चालान कटता है? - फोटो : Amar Ujala AI

Car Window Film Rules In India: पिछले कुछ वर्षों में गर्मी काफी तेजी से पड़ रही है और पारा काफी ऊपर जाता है। ऐसे में बाहर तो छोड़िए घर में भी काफी गर्मी लगती है और पसीना आता है। वहीं, जब लोग गाड़ी में जाते हैं तो एसी चलाते हैं ताकि गर्मी से बचा जा सके।



पर कार के शीशों से अंदर आने वाली धूप की वजह से लोगों को गर्मी लगती है और दिक्कतें भी होती हैं। ऐसे में लोग अपनी कार में ब्लैक फिल्म लगा लेते हैं, लेकिन क्या आप ऐसा कर सकते हैं? क्या गर्मी से बचने के लिए कार के शीशों पर फिल्म चढ़ाई जा सकती है? चलिए जानते हैं कार में फिल्म लगाने का नियम क्या है...

Car Window Film Rules: Can I put a film on my car to protect it from the heat
कार में ब्लैक फिल्म लगवाने पर कितना चालान कटता है? - फोटो : AI Generated

क्या कार में ब्लैक फिल्म लगवा सकते हैं?

  • नहीं, कार में किसी भी तरह की ब्लैक फिल्म नहीं लगवा सकते हैं
  • अगर आप ऐसा करते हैं तो आपका चालान कट सकता है
  • सुप्रीम कोर्ट ने साल 2012 में एक अहम फैसला सुनाते हुए गाड़ियों के शीशों पर किसी भी तरह की काली फिल्म या टिंट लगाने पर रोक लगा दी थी
Car Window Film Rules: Can I put a film on my car to protect it from the heat
कार में ब्लैक फिल्म लगवाने पर कितना चालान कटता है? - फोटो : AI Generated
  • इसके लिए नियम भी है
  • इस नियम के तहत भारत में कार के सामने वाले और पीछे के शीशे पर 70% और साइड की खिड़कियों पर 50% विजिबिलिटी यानी दृश्यता अनिवार्य है
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Window Film Rules: Can I put a film on my car to protect it from the heat
कार में ब्लैक फिल्म लगवाने पर कितना चालान कटता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या फायदा देती है ब्लैक फिल्म कार में?

  • गर्मियों में कार के शीशों पर अच्छी क्वालिटी की 'सेफ्टी ग्लेजिंग फिल्म' यानी सन फिल्म लगवाने से अंदर धूप नहीं आ पाती
  • ये फिल्म कार के अंदर का तापमान 5-8 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकती है, क्योंकि ये यूवी किरणों का कार के अंदर आने से रोकने में मदद करती है और एसी का लोड कम करती है
  • अगर आप कार में फिल्म लगवा रहे हैं, तो ध्यान रहे कि पीछे के शीशे पर 70% और साइड की खिड़कियों पर 50% विजिबिलिटी यानी दृश्यता अनिवार्य है
विज्ञापन
Car Window Film Rules: Can I put a film on my car to protect it from the heat
कार में ब्लैक फिल्म लगवाने पर कितना चालान कटता है? - फोटो : Adobe Stock

कितना चालान कट सकता है?

  • कार पर ब्लैक फिल्म लगाने पर 1000 से 2000 रुपये तक का चालान काटा जा सकता है
  • हालांकि, अलग-अलग राज्यों के हिसाब से ये चालान अलग-अलग हो सकता है
  • ट्रैफिक पुलिस कार से फिल्म हटवाती है और जरूरत पड़ने पर गाड़ी तक सीज हो सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed