फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कार के टायर में बार-बार हवा कम हो रही है? तो तुरंत चेक करें ये चीजें, पता चल सकती है वजह

Wed, 21 Oct 2026 02:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 21 Oct 2026 02:05 PM IST
सार

Car Tyre Air Pressure: कार के टायर में बार-बार हवा कम होना पंचर, वाल्व में खराबी या रिम से हवा निकलने का संकेत हो सकता है। समय पर इसकी वजह पहचानना जरूरी है, क्योंकि कम हवा में गाड़ी चलाने से टायर को नुकसान पहुंच सकता है और ड्राइविंग के दौरान परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन
Car Tyre Losing Air Frequently? Check These Possible Reasons car ke tyre mein baar baar hawa nikalne ka karan
कार के टायर में बार-बार हवा कम होने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Car Driving Tips In Hindi: कार चलाते समय टायरों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि टायर में हवा कम होने पर गाड़ी चलाने में दिक्कतें आ सकती है गाड़ी पर नियंत्रण बनाए रखना भी मुश्किल हो सकता है। कई बार टायर में हवा भरवाने के कुछ ही दिनों बाद प्रेशर दोबारा कम हो जाता है। ऐसे में लोग बार-बार हवा भरवाते हैं, लेकिन सिर्फ हवा भरवाना काफी नहीं है क्योंकि ये तो निकल जाएगी।



इसलिए आपको वो वजह जाननी चाहिए जिसकी वजह से हवा बार-बार निकल रही है। तो चलिए जानते हैं टायर से बार-बार हवा निकलने के क्या कारण हो सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Car Tyre Losing Air Frequently? Check These Possible Reasons car ke tyre mein baar baar hawa nikalne ka karan
कार के टायर में बार-बार हवा कम होने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : AI Generated

टायर से क्यों बार-बार हवा निकल सकती है?

टायर में छोटा पंचर होना

  • टायर में हवा कम होने की सबसे आम वजह पंचर हो सकती है
  • सड़क पर चलते समय कील, पेंच या कोई नुकीली चीज टायर में फंस सकती है
  • कई बार इतनी छोटी कील टायर में घुस जाती है जिसका तुरंत पता नहीं चलता
  • ऐसे में टायर से धीरे-धीरे हवा निकलती रहती है और कुछ समय बाद प्रेशर कम हो जाता है
  • इसलिए टायर में पंचर चेक करवा सकते हैं
Car Tyre Losing Air Frequently? Check These Possible Reasons car ke tyre mein baar baar hawa nikalne ka karan
कार के टायर में बार-बार हवा कम होने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

टायर के वाल्व में खराबी

  • टायर में हवा भरने वाला वाल्व भी लीकेज की वजह बन सकता है
  • वाल्व का ढीला होना, उसका खराब हो जाना या रबर सील में दिक्कत आने से हवा बाहर निकल सकती है
  • अगर टायर में कोई पंचर नहीं मिलता, तो मैकेनिक से वाल्व चेक करवाकर समस्या का पता लगाया जा सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tyre Losing Air Frequently? Check These Possible Reasons car ke tyre mein baar baar hawa nikalne ka karan
कार के टायर में बार-बार हवा कम होने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

रिम और टायर के बीच से हवा निकलना

  • टायर और पहिए रिम के बीच ठीक से सील नहीं बनने पर भी हवा कम हो सकती है  
  • रिम पर जंग, गंदगी या किसी तरह का नुकसान होने पर ये दिक्कत हो सकती है
  • गड्ढे में जोर से पहिया लगने के बाद भी रिम खराब हो सकती है
  • ऐसे में टायर खुलवाकर उसकी फिटिंग और रिम चेक करवानी चाहिए
विज्ञापन
Car Tyre Losing Air Frequently? Check These Possible Reasons car ke tyre mein baar baar hawa nikalne ka karan
कार के टायर में बार-बार हवा कम होने के कारण क्या हो सकते हैं? - फोटो : AI Generated

टायर में दरार या नुकसान

  • अगर गाड़ी का टायर पुराना हो गया है, तो जान लें कि पुराने टायर में समय के साथ दरारें पड़ सकती हैं  
  • किसी टक्कर या सड़क की खराब सतह से टायर की साइडवॉल को भी नुकसान पहुंच सकता है
  • इसलिए देखें कि अगर टायर पर उभार, गहरी दरार या कट दिखाई दे, तो इसे नजरअंदाज न करें
  • चेक करवाएं और अगर टायर बदलने की जरूरत है, तो इसे बदलवा सकते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed