Wheel Alignment Tips in Hindi: जब हम गाड़ी खरीदते हैं, तो इसके बाद हमें इसका ध्यान भी रखना होता है। जैसे- समय पर सर्विस करवाना, उस तरह से चलाना जिससे लंबे समय तक गाड़ी का इस्तेमाल किया जा सके आदि। पर कई बार गाड़ी में कुछ न कुछ दिक्कतें आ जाती हैं, जिसकी वजह से इसे मैकेनिक के पास ले जाना होता है। जहां कई बार हमें पता चलता है कि व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग करवाने के बारे में कहा जाता है, लेकिन आप कैसे जान सकते हैं कि आपकी गाड़ी की बैलेंसिग बिगड़ गई है? तो चलिए इसके कुछ तरीके हैं जिनके जरिए आप ये पता कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"662a48a5d428d9d6f90a6658","slug":"car-tips-why-wheel-alignment-and-wheel-balancing-is-important-in-car-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान: कहीं आपकी गाड़ी का तो नहीं बिगड़ गया है व्हील एलाइनमेंट? ऐसे करें पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सावधान: कहीं आपकी गाड़ी का तो नहीं बिगड़ गया है व्हील एलाइनमेंट? ऐसे करें पता
Thu, 25 Apr 2024 05:54 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
कार का व्हील एलाइनमेंट बिगड़ने का कारण?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार का व्हील एलाइनमेंट बिगड़ने का कारण?
- फोटो : istock
पहले जान लें कारण
- सबसे पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ती कैसे है? दरअसल, जब गाड़ी सड़कों पर बने गड्ढों में जाती है या कच्ची सड़क पर गाड़ी ज्यादा चलती है, तो इससे व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिग बिगड़ने लगती है।
कार का व्हील एलाइनमेंट बिगड़ने का कारण?
- फोटो : istock
पता लगाने का ये हो सकता है तरीका
- आप जब कार चला रहे हैं और आपको स्टीयरिंग में कंपन महसूस हो रहा है, तो ये संकेत हो सकता है कि कार का व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ रही है। वहीं, गाड़ी की स्पीड 60 से ऊपर जाने के बाद स्टीयरिंग में कंपन महसूस हो रहा है, तो ये भी एक संकेत हो सकता है कि कार का व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार का व्हील एलाइनमेंट बिगड़ने का कारण?
- फोटो : iStock
इस पार्ट को हो सकता है नुकसान
- अगर आपकी गाड़ी की व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग बिगड़ जाती है, तो इसे ठीक करवा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो इसका सीधा नुकसान गाड़ी के टायर को पहुंचता है। यही नहीं, आगे चलकर इससे गाड़ी के शॉकर तक खराब हो सकते हैं।
विज्ञापन
कार का व्हील एलाइनमेंट बिगड़ने का कारण?
- फोटो : istock
- अगर आपकी गाड़ी रोजाना काफी ज्यादा चलती है या गाड़ी 5-10 हजार किलोमीटर चल चुकी है, तो ऐसे में आपको मैकेनिक के पास जाकर गाड़ी के व्हील एलाइनमेंट और बैलेंसिंग को चेक करवा लेना चाहिए।