फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पेट्रोल या इलेक्ट्रिक गाड़ी, आखिर कौन सी हो सकती है बेहतर? यहां जानें

Sat, 17 Feb 2024 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 17 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Car Tips: who is best Petrol car or Electric Car check here
पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कार में से कौन सही हो सकती है? - फोटो : Amar Ujala

Petrol car vs Electric Car: आप कौन सी कार का इस्तेमाल करते हैं? पेट्रोल, डीजल या सीएनजी? वहीं अब तो इलेक्ट्रिक कारें भी मार्केट में आ चुकी हैं और लोग इन्हें खरीद रहे हैं। जब भी लोग कार खरीदते हैं, तो देखते हैं कि क्या वो उनके बजट में है? गाड़ी में क्या खूबियां हैं? कितनी सीटर है? जैसी कई अन्य बातें लोग कार खरीदते समय देखते हैं। वहीं, आजकल लोगों के मन में एक सवाल काफी चल रहा है कि वो पेट्रोल गाड़ी खरीदें या फिर इलेक्ट्रिक कार? क्योंकि दोनों के अपने कई फायदे हैं तो अपने कई नुकसान भी हैं। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि कौन सी कार बेस्ट हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Car Tips: who is best Petrol car or Electric Car check here
पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कार में से कौन सही हो सकती है? - फोटो : istock

इलेक्ट्रिक कार में क्या खूबियां हैं?

  • इलेक्ट्रिक कार की कई खूबियां हैं, जिनमें सबसे पहली ये है कि पेट्रोल के जैसे इसमें प्रदूषण नहीं फैलता है और वातावरण प्रदूषित होने से बचा रह सकता है। वहीं, पेट्रोल की तुलना में ईवी की रनिंग कॉस्ट कम होती है।
Car Tips: who is best Petrol car or Electric Car check here
पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कार में से कौन सही हो सकती है? - फोटो : istock
  • ईवी कार में पेट्रोल भरवाने का खर्चा नहीं होता है। वहीं, अगर आपको रनिंग कॉस्ट कम चाहिए तो इलेक्ट्रिक कार चुन सकते हैं। मौजूदा समय में सरकार ईवी कार पर सब्सिडी दे रही है। ऐसे में आप चाहें तो इसका फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: who is best Petrol car or Electric Car check here
पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कार में से कौन सही हो सकती है? - फोटो : istock

पेट्रोल कार में क्या खूबियां हैं?

  • पेट्रोल कार में सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि इसके लिए आसानी से लगभग हर जगह पेट्रोल पंप मौजूद हैं। जबकि ईवी में मौजूदा समय में ऐसा नहीं है। वहीं, ईवी के जैसे इसमें चार्जिंग में समय नहीं लगता है, क्योंकि फ्यूल तुरंत भर जाता है।
विज्ञापन
Car Tips: who is best Petrol car or Electric Car check here
पेट्रोल या इलेक्ट्रिक कार में से कौन सही हो सकती है? - फोटो : istock
  • पेट्रोल गाड़ी ईवी के मुकाबले सस्ती पड़ती है। वहीं, अगर आपको लंबी यात्रा करनी है, तो आपको चार्जिंग के बारे में सोचना नहीं पड़ता है आदि। उम्मीद है कि अब आप जान गए होंगे कि आपको कौन सी कार चुननी है ईवी या पेट्रोल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed