फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Car Tips: गर्मियों में कार हो जाती है गर्म, इन एक्सेसरीज का इस्तेमाल करने से केबिन हो सकता है कूल

Sat, 09 May 2026 03:00 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Sat, 09 May 2026 03:00 PM IST
सार

भीषण गर्मी में कार के अंदर बैठना किसी तपते कमरे जैसा महसूस हो सकता है। ऐसे में कुछ जरूरी एक्सेसरीज आपकी ड्राइव को ज्यादा ठंडी, आरामदायक और सुरक्षित बना सकती हैं।

विज्ञापन
Car Tips: Essential Summer Car Gadgets You Need In Car
Car Summer Tips - फोटो : AI Generated

गर्मी का मौसम शुरू होते ही कार चलाते समय कई बार गर्मी काफी परेशान करती है। तेज धूप और बढ़ता तापमान कार के अंदर का माहौल काफी असहज बना देता है। लंबे सफर के दौरान सीटें गर्म हो जाती हैं। कई बार तो एसी भी ठीक ढंग से राहत नहीं दे पाता है। इस कारण कुछ जरूरी चीजों को कार में रखना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। ये छोटी और उपयोगी एक्सेसरीज न केवल गर्मी से राहत देती हैं, बल्कि ड्राइविंग के अनुभव को भी बेहतर करने का काम करती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Car Tips: Essential Summer Car Gadgets You Need In Car
Car Summer Tips - फोटो : Freepik

गर्मी से बचाव के लिए आप कार में सन शेड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये कार के शीशों पर लगाकर आप धूप की तेज आती किरणों को अंदर आने से रोक सकते हैं। इससे कार का केबिन ज्यादा गर्म नहीं होता और सीटें भी कम गर्म रहती हैं। बाजार में आपको कई तरह के सन शेड्स मिल जाएंगे। इन्हें आप आसानी से लगा और हटा सकते हैं। 

Car Tips: Essential Summer Car Gadgets You Need In Car
Car Summer Tips - फोटो : Freepik

कार में छाता रखना भी उपयोगी है। आप धूप में कार से बाहर निकलते हैं, तब छाता सीधे सूरज की किरणों से आपको बचाने का काम करता है। खासतौर पर दोपहर के समय यह काफी राहत देता है। गर्मियों में धूप से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। इससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरे को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Tips: Essential Summer Car Gadgets You Need In Car
Car Summer Tips - फोटो : Freepik

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि लेदर सीटों वाली कारों में गर्मियों के दौरान ज्यादा परेशानी होती है। इसका मुख्य कारण है कि इस दौरान सीटें जल्दी गर्म हो जाती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए ब्रीदेबल कुशन काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये कुशन हवा के फ्लो को बेहतर बनाने का काम करते हैं और सीटों को ज्यादा गर्म होने से रोकते हैं। लंबे सफर में यह आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Car Tips: Essential Summer Car Gadgets You Need In Car
Car Summer Tips - फोटो : Adobe Stock

अगर आपकी कार पुरानी हो चुकी है और उसमें एसी सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। इस स्थिति में कूलिंग फैन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। यह कार के अंदर हवा का बेहतर सर्कुलेशन बनाए रखता है और गर्मी को कम करने का भी काम करता है। बाजार में यूएसबी और बैटरी से चलने वाले कई पोर्टेबल कूलिंग पंखे उपलब्ध हैं, जिन्हें आप खरीद सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed