फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?

Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 20 Oct 2025 12:09 AM IST
सार

कई बार कार मालिकों का यह सवाल रहता है कि दिवाली के दिन अगर पटाखों से कार में आग लग जाए तो क्या इस स्थिति में उसका इंश्योरेंस कवर मिलेगा? पटाखों के कारण कार में आग लगने से इंश्योरेंस मिलेगा या नहीं यह कई बातों पर निर्भर करता है।

विज्ञापन
Car Fire Insurance Claim Firecracker Damage and Coverage Details explained in Hindi Diwali 2025
कार फायर इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : Amar Ujala

Firecracker Car Damage Cover 2025: 20 अक्तूबर को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। दिवाली के मौके पर कई लोग पटाखे फोड़ते हैं और आतिशबाजी करते हैं। कई बार ये पटाखे या आतिशबाजियां अनचाहे हादसों का कारण भी बन जाती हैं। दिवाली के दिन कई बार पटाखों की वजह से लोगों की कार में आग लग जाती है। कई बार तो आग इतनी बुरी तरह से लगती है कि कार को दोबारा ठीक कराने का भी कोई मतलब नहीं होता है।

ऐसे में कार मालिकों का यह सवाल रहता है कि दिवाली के दिन अगर पटाखों से कार में आग लग जाए तो क्या इस स्थिति में उसका इंश्योरेंस कवर मिलेगा? पटाखों के कारण कार में आग लगने से इंश्योरेंस मिलेगा या नहीं यह कई बातों पर निर्भर करता है। इसमें आपकी कार किस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी के अंतर्गत आती है? जैसी चीजों का ध्यान दिया जाता है। 

Car Fire Insurance Claim Firecracker Damage and Coverage Details explained in Hindi Diwali 2025
कार फायर इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : AdobeStock

दिवाली के दिन अगर पटाखों की वजह से आपकी कार में आग लग जाती है और उसमें कई तरह का नुकसान पहुंचता है, ऐसे में इस तरह का क्लेम कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में कवर होता है। चोरी, आग, प्राकृतिक आपदा या एक्सटर्नल फायर जैसी आपदा में अगर कार को नुकसान पहुंचता है तो इस तरह के क्लेम को कंप्रिहेंसिव इंश्योरेंस में कवर किया जाता है।   

PM Vishwakarma Yojana: कम ब्याज दर पर मिल रहा 3 लाख रुपये का लोन, जानिए किन लोगों को मिलेगा इस योजना का लाभ

Car Fire Insurance Claim Firecracker Damage and Coverage Details explained in Hindi Diwali 2025
कार फायर इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : AdobeStock

इस बात के बारे में आपको पता होना चाहिए कि अगर आपकी लापरवाही के चलते या जानबूझकर कार में आग को लगाया गया है तो इस स्थिति में इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट हो सकता है। कार का बीमा कवर लेने से पहले पॉलिसी की शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

Paneer Adulteration: नोएडा में जब्त किया गया 550 किलोग्राम नकली पनीर, इन तरीकों से करें मिलावट का पता

विज्ञापन
विज्ञापन
Car Fire Insurance Claim Firecracker Damage and Coverage Details explained in Hindi Diwali 2025
कार फायर इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : Adobe Stock

दिवाली के दिन अगर आपकी कार में आग लग जाती है तो इस स्थिति में आपको बिना देर किए तुरंत उसकी फोटो लेनी है और वीडियो बनानी है। इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क करें और इस बारे में सूचित करें। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू

विज्ञापन
Car Fire Insurance Claim Firecracker Damage and Coverage Details explained in Hindi Diwali 2025
कार फायर इंश्योरेंस क्लेम - फोटो : Adobe Stock

इसके बाद बीमा कंपनी द्वारा जो प्रक्रिया बताई गई है उसी के आधार पर फॉर्म को फिल करना है। इस दौरान आपको वीडियो और फोटो को साक्ष्य के तौर पर दिखाना होगा। इसके बाद सर्वेयर की रिपोर्ट के आधार पर डिडक्टिबल काटकर आपके क्लेम को सेटल किया जाएगा। 

Diwali 2025: दिवाली पर कर सकते हैं लाखों रुपये की कमाई, ये 4 बिजनेस आज ही करें शुरू

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed