Car Driving Tips in Hindi: आज की इस भागती-दोड़ती जिंदगी में लगभग हर कोई चाहता है कि उनका समय बचे। अगर वे कहीं जा रहे हैं तो वहां समय पर पहुंच सके। इसके लिए आजकल लोग चार पहिया जैसे- कार से ट्रैवल करते हैं। दफ्तर जाना हो या कहीं और लोग कार के जरिए जल्दी पहुंच जाते हैं। पर जरा रुकिए अगर आप भी कार चलाते हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो दुर्घटना भी हो सकती है। इसलिए जब भी आप कार चलाएं तो कुछ बातों का ध्यान रखें जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"66cdba58aa3a249204043ad1","slug":"car-driving-tips-these-are-the-causes-of-road-accidents-check-here-2024-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कार चलाने वाले सावधान: इन गलतियों को करने से बचें, वरना हो सकती है दुर्घटना","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
कार चलाने वाले सावधान: इन गलतियों को करने से बचें, वरना हो सकती है दुर्घटना
Wed, 28 Aug 2024 09:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 28 Aug 2024 09:06 AM IST
विज्ञापन
कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala
कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
ये हैं वे गलतियां जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए:-
पहली गलती
- जब भी कार चलाएं तो मोबाइल पर बात करने की गलती न करें। कई लोग ऐसा करते हैं, वे ड्राइविंग करते हैं और साथ में मोबाइल पर वीडियो या वॉयस कॉल करते हैं। ऐसा करने से आपका ध्यान भटकता है और दुर्घटना हो सकती है। इसलिए मोबाइल पर बात करनी है तो पहले गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी करें और उसके बाद बात करें।
कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
दूसरी गलती
- अगर आप कार चलाते हैं तो ध्यान रखें कि इंडिकेटर जरूर दें। कई लोगों की आदत होती है कि वे बिना इंडिकेटर दिए कार मोड़ लेते हैं। ऐसा बिलकुल न करें, वरना पीछे से आ रही गाड़ी से दुर्घटना हो सकती है। इसलिए जब भी गाड़ी मोड़ें तो पहले इंडिकेटर दें और इसके बाद ही गाड़ी को मोडें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
तीसरी गलती
- जब भी गाड़ी चलाएं तो अपनी लेन में चलें। आमतौर पर जब हम हाइवे पर चलते हैं तो अपनी लेन भूल जाते हैं और इधर-उधर कहीं भी ड्राइविंग करने लगते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए और बार-बार अपनी लेन बदलने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन
कार चलाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : istock
चौथी गलती
- कभी भी किसी गाड़ी से चिपककर अपनी कार चलाने की गलती न करें क्योंकि इससे दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसमें होता ये है कि जैसे ही आगे गाड़ी वाला ब्रेक मारता है तो आपको भी मारने लगते हैं और इससे टक्कर होने की संभावना बन जाती है। इसलिए उचित दूरी बनाकर ही कार चलाएं।