भारत में बड़े पैमाने पर लोग आवागमन के लिए कार का उपयोग करते हैं। हालांकि, बीते कुछ महीनों में जिस तेजी से पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि हुई है। उसका नकारात्मक असर कार चलाने वालों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कई कार चलाने वालों के साथ ये आम समस्या देखने को मिलती है कि उनकी कार सही माइलेज नहीं देती है। इससे उन पर अतिरिक्त खर्चे का दबाव आता है। अगर आपके साथ भी यही समस्या आ रही है, तो इसी कड़ी में आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कार की माइलेज को पहले के मुकाबले ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इससे आपके ऊपर आने वाले अतिरिक्त खर्चे का दबाव भी कम होगा और ईंधन भी बचेगा। ऐसे में आपकी कार कम खर्चे में लंबी दूरी तक चलेगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कि उन उपायों के बारे में -
Car Driving Tips: कार से चाहिए बेहतरीन माइलेज, तो अपनाएं इन उपायों को
औसत रफ्तार पर कार को करें ड्राइव
आपको कभी भी कार को तेज रफ्तार से नहीं चलाना चाहिए। तेज रफ्तार से कार को ड्राइव करने पर इंजन अतिरिक्त तेल की खपत करता है, जिसका सीधा असर कार के माइलेज पर पड़ता है। आपको कार हमेशा औसत रफ्तार पर ही ड्राइव करनी चाहिए। औसत रफ्तार पर कार को चलाने से ज्यादा माइलेज मिलेगी।
लंबी दूरी के लिए कार को करें ड्राइव
लंबी दूरी पर कार को ड्राइव करने पर वह ज्यादा माइलेज देती है। वहीं अगर आप कम दूरी के सफर के लिए कार को उपयोग में ला रहे हैं, तो आपकी कार ईंधन की ज्यादा खपत करेगी। ऐसे में आपको कार का उपयोग ज्यादातर लंबी दूरी के सफर के लिए करना चाहिए।
टायर के प्रेशर पर रखें विशेष ध्यान
आपको समय-समय पर टायर प्रेशर की जांच करते रहना चाहिए। अगर आपकी कार का टायर प्रेशर कम है, तो इसका सीधा असर कार की माइलेज पर पडे़गा। ऐसे में आपको टायर प्रेशर की जांच पेट्रोल पंप पर समय समय पर कराते रहना चाहिए।
समय समय पर सर्विसिंग करवाएं
आपको अपनी कार की एक निश्चित अंतराल पर सर्विसिंग करानी चाहिए। सर्विसिंग के दौरान कार के सभी जरूरी हिस्सों की ऑयलिंग और उनमें आ रही दिक्कतों को खत्म कर दिया जाता है। इससे कार पहले की अपेक्षा ज्यादा माइलेज देती है।