फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: आयुष्मान कार्ड चोरी हो जाए तो क्या नहीं करवा पाएंगे मुफ्त इलाज? यहां जानें

Wed, 14 Oct 2026 02:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 14 Oct 2026 02:34 PM IST
सार

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड चोरी हो जाने या खो जाने से योजना के तहत मिलने वाला इलाज का लाभ अपने आप खत्म नहीं होता। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो जाए, तो क्या आपको मुफ्त इलाज मिल सकता है या नहीं।

विज्ञापन
Can You Get Free Treatment If Your Ayushman Card Is Lost or Stolen
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज होगा? - फोटो : Amar Ujala AI

आयुष्मान कार्ड चोरी हो जाए तो क्या मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा? यह सवाल उन लोगों के लिए काफी अहम है, जो इलाज के खर्च से राहत पाने के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना पर निर्भर हैं। कई बार पर्स या बैग चोरी होने पर उसमें रखा आयुष्मान कार्ड भी खो जाता है।



ऐसे में लोगों को चिंता होने लगती है कि अब अस्पताल में मुफ्त इलाज कैसे मिलेगा। इसलिए अगर आपका आयुष्मान कार्ड कभी चोरी हो जाता है तो आप यहां जान सकते हैं कि क्या आपको मुफ्त इलाज मिलेगा या नहीं और अगर मिलेगा तो कैसे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Can You Get Free Treatment If Your Ayushman Card Is Lost or Stolen
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज होगा? - फोटो : Amar Ujala AI

आयुष्मान कार्ड चोरी हो जाए तो क्या करें?

  • सबसे पहले अपने कार्ड की डिजिटल कॉपी उपलब्ध है या नहीं ये चेक करें
  • अगर कार्ड पहले से डिजिटल रूप में उपलब्ध है, तो उसे दोबारा डाउनलोड कर सकते हैं
  • इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in/ पर जाएं
  • फिर यहां पर स्टेप फॉलो कर आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
Can You Get Free Treatment If Your Ayushman Card Is Lost or Stolen
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज होगा? - फोटो : Adobe stock photos

क्या कार्ड के बिना भी हो सकता है इलाज या नहीं?

  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड गुम हो गया है, तो आपको परेशान नहीं होना है
  • ऐसा इसलिए क्योंकि जान लें कि आयुष्मान कार्ड गुम होने पर भी आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और वो भी बिना कार्ड के
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में पंजीकृत है
विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Get Free Treatment If Your Ayushman Card Is Lost or Stolen
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज होगा? - फोटो : Adobe Stock
  • अस्पताल में जाने के बाद आपको वहां पर बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाना है
  • यहां पर संबंधित अधिकारी आपसे आयुष्मान कार्ड मांगे तो आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यानी वो मेबाइल नंबर बता सकते हैं जो आयुष्मान कार्ड से लिंक है
  • इसके बाद आपकी जानकारी वेरिफाई करने के बाद आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
विज्ञापन
Can You Get Free Treatment If Your Ayushman Card Is Lost or Stolen
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज होगा? - फोटो : Adobe stock

कितनी बार करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

  • आयुष्मान कार्ड से आप जितनी बार चाहें उतनी बार मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • बस ध्यान रहे कि आपके आयुष्मान कार्ड में लिमिट हो
  • दरअसल, आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • ये लिमिट हर वित्तीय वर्ष में आयुष्मान कार्ड में आती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed