फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Bharat Yojana: क्या सभी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करा सकते हैं इलाज?

Sun, 04 Feb 2024 12:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 04 Feb 2024 12:53 PM IST
विज्ञापन
Can You Avail Ayushman Bharat Yojana In Every Hospital Know The Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

Ayushman Bharat Yojana: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो गरीबी के कारण अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। कई मामलों में गरीब लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के न मिल पाने की वजह से उनकी मृत्यु हो जाती है। ऐसे में गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों स्वास्थ्य बीमा कवर के साथ जोड़ रही है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गरीब लोग बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या वे आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सभी अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं? अगर आपका भी यही सवाल है। ऐसे में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Can You Avail Ayushman Bharat Yojana In Every Hospital Know The Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप सभी अस्पतालों में अपना इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नहीं करा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आप लिस्टेड अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं। 

Can You Avail Ayushman Bharat Yojana In Every Hospital Know The Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

आयुष्मान भारत योजना में आप उन्हीं अस्पतालों में अपना इलाज करा सकते हैं, जिनका नाम योजना के अंतर्गत जारी की हुई सूची में शामिल है। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि आप किन किन अस्पतालों में अपना इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत करा सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Avail Ayushman Bharat Yojana In Every Hospital Know The Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Amar Ujala

इस बारे में पता करने के लिए आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल पर विजिट करना है। यहां आप लिस्ट में उन अस्पतालों का नाम देख सकते हैं, जहां जाकर आप योजना के अंतर्गत अपना इलाज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
Can You Avail Ayushman Bharat Yojana In Every Hospital Know The Details Here
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock

अगर आप भारत सरकार की इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर विजिट करना है। वहां जाकर आप अपनी पात्रता की जांच और दस्तावेजों को वेरिफाई करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान भारत कार्ड बन जाएगा। इस कार्ड की मदद से आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed