PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। केंद्र सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत हर साल किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक सरकार किसानों के खाते में कुल 15 किस्तों को ट्रांसफर कर चुकी है। देशभर में करोड़ों किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन