Ayushman Bharat Yojana: देश में आज भी एक बड़ी आबादी के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं। वहीं अगर इन गरीब लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए इस स्थिति में ठीक इलाज न मिल पाने के कारण कई बार इन लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। देश में गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए कुछ सालों पहले भारत सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। आयुष्मान भारत योजना को अब प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। देश में कई लोगों ने अपना आयुष्मान भारत कार्ड बनवा लिया है।
Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 29 May 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन