Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Can a Person Survive in Airplane Landing Gear Facts on Oxygen Temperature and Space Logic explained in Hindi
{"_id":"68d39c549e6b52e2980f050f","slug":"can-a-person-survive-in-airplane-landing-gear-facts-on-oxygen-temperature-and-space-logic-explained-in-hindi-2025-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Explainer: क्या होती है प्लेन के टायर के पास वाली वो जगह जिसमें अफगानी बच्चा छिपकर आ गया दिल्ली? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Explainer: क्या होती है प्लेन के टायर के पास वाली वो जगह जिसमें अफगानी बच्चा छिपकर आ गया दिल्ली? यहां समझें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:53 PM IST
सार
Illegal Travel 13 Year Old Boy Risky Place Journey in Wheels: उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जब एक 13 साल का बच्चा प्लेन के लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर काबुल से दिल्ली आ गया।
विज्ञापन
1 of 7
क्या लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में कोई जिंदा बच सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Landing Gear: भारत ही नहीं बल्कि, दुनिया भर के देशों से हर रोज एक बड़ी संख्या में हवाई जहाज उड़ान भरते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। पर बीते दिनों उस वक्त हर कोई हैरान रह गया, जह एक बच्चा लैंडिंग गियर में छिपकर भारत आ गया। दरअसल, काबुल से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट के लैंडिंग गियर में कंपार्टमेंट 13 साल का अफगानी बच्चा छिपकर दिल्ली पहुंच गया।
इस मामले ने न सिर्फ एयरपोर्ट से लेकर यात्रियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए बल्कि, ये भी सोचने पर मजबूर कर दिया कि भला ये बच्चा लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर कैसे जिंदा भारत आ गया? जी हां, क्योंकि लैंडिंग गियर कोई आम जगह नहीं होती। जहां पर आप आराम से बैठकर सफर कर सकें। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
2 of 7
क्या लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में कोई जिंदा बच सकता है? (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
पहले समझिए लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट होता कैसा है
जैसा कि इसके नाम से ही समझा जा सकता है कि ये एक तरह का डिब्बा होता है। ये इतना मजबूत होता है कि इसमें लगे व्हील पूरे जहाज के भार को संभालते हैं। सात ही इसमें एक हाइड्रोलिक सिस्टम भी लगा होता है और इसी की वजह से जब पायलट एक बटन दबाता है तो हवाई जहाज के टायर अंदर-बाहर आ जाते हैं।
3 of 7
क्या लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में कोई जिंदा बच सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
लैंडिंग के समय पायलट टायर्स को खोल देता है और टेकऑफ के तुरंत बाद ही इन पहियों को बंद कर दिया जाता है। इस लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में किसी भी तरह की कोई सीट नहीं होती और न ही कोई खिड़की होती है। ये जगह पूरी अंधेरे वाली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
क्या लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में कोई जिंदा बच सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
अब तक इतने लोग गंवा चुके हैं जान
लैंडिंग गियर में छिपकर सफर करने वाले 98 लोगों की जान गई (ये मौत का आंकड़ा उन लोगों का है जो एयरपोर्ट पर विमान के लैंडिंग से या तो पहले गिरे या फिर लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट के अंदर मरे पाए गए) और सिर्फ 28 लोग ही बच सकें। ऐसे में 13 साल के बच्चे का लैंडिंग गियर में छिपकर जिंदा भारत आ जाना किसी करिश्मे से कम नहीं माना जा रहा।
विज्ञापन
5 of 7
क्या लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में कोई जिंदा बच सकता है?
- फोटो : Adobe Stock
जैसे, वर्ष 1996 में भारतीय प्रदीप सैनी और उनके भाई विजय सैनी लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में छिपकर लंदन गए। 10 घंटे का सफर तय करने के बाद ये दोनों लंदन तो पहुंचे, लेकिन हीथ्रो एयरपोर्ट के पास विजन विमान से गिर गया और उसकी मौत हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।