Property Buying Guide: जमीन, मकान या दुकान खरीदना किसी भी इंसान के जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला होता है। इसमें सिर्फ जिंदगी भर की कमाई ही नहीं लगती, बल्कि परिवार के भविष्य के सपने और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। मगर आज के समय में रियल एस्टेट सेक्टर में जिस तेजी से जालसाजी, धोखाधड़ी और जमीनी विवाद के मामले बढ़े हैं, उसने आम खरीदारों की चिंता को बहुत बढ़ा दिया है।
{"_id":"6a2c084610f0f9752d0fc20c","slug":"buying-property-check-these-essential-documents-to-avoid-frauds-and-scams-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Property Tips: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये जरूरी कागज, वरना आपके साथ भी हो सकता है स्कैम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Property Tips: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये जरूरी कागज, वरना आपके साथ भी हो सकता है स्कैम
Fri, 12 Jun 2026 06:53 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 12 Jun 2026 06:53 PM IST
सार
Real Estate Scams: रियल स्टेट के फिल्ड अक्सर ही धोखाधड़ी की खबरें देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रोपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको उस जमीन या फ्लैट से जुड़े कुछ कागज की जांच जरूर करनी चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेरा और अप्रूवल चेक करना
- फोटो : Adobe Stock
ओनरशिप और टाइटल डीड की जांच
- चेन डीड - जमीन या मकान के पिछले सभी मालिकों के दस्तावेजों की पूरी शृंखला चेक करें, ताकि मालिकाना हक को लेकर कोई भ्रम न रहे।
- मदर डीड- यह सबसे मुख्य दस्तावेज है जो साबित करता है कि वर्तमान में इस प्रॉपर्टी का असली मालिक कौन है और उसने इसे किससे खरीदा था।
- अंगूठे और दस्तखत का मिलान - रजिस्ट्री के कागजात पर सरकारी मुहर, गवाहों के हस्ताक्षर और रजिस्ट्रार ऑफिस का पंजीकरण नंबर अच्छी तरह जांच लें।
document computer
- फोटो : Adobe Stock
जमीन के कानूनी और सरकारी रिकॉर्ड
- म्यूटेशन सर्टिफिकेट (दाखिल-खारिज) - सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी नए मालिक के नाम दर्ज है या नहीं, यह म्यूटेशन पेपर से ही साफ होता है।
- भारमुक्त प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate)- इस सर्टिफिकेट (EC) से पता चलता है कि प्रॉपर्टी पर कोई पुराना बैंक लोन, कानूनी विवाद या सरकारी बकाया तो नहीं है।
- प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें- विक्रेता से पिछले कुछ वर्षों की हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें मांगें, जिससे यह तय हो सके कि कोई टैक्स बकाया नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
document new
- फोटो : Adobe Stock
रेरा और अप्रूवल चेक करना
- स्थानीय विकास प्राधिकरण (जैसे MDA, DDA आदि) द्वारा पास किया गया बिल्डिंग का नक्शा और लेआउट प्लान जरूर देखें।
- अगर आप किसी बिल्डर से नया प्रोजेक्ट या फ्लैट खरीद रहे हैं, तो वह रेरा (RERA) के तहत रजिस्टर्ड होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
- नए निर्माण में बिल्डर से कंप्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की मांग करें, जिसके बिना पजेशन अवैध माना जाता है।
विज्ञापन
आम इंसान भूलकर भी न करे ये गलतियां
- फोटो : AdobeStock
आम इंसान भूलकर भी न करे ये गलतियां
- जब तक सारे कागजात आपके वकील या किसी एक्सपर्ट द्वारा सत्यापित न हो जाएं, तब तक कोई भी बड़ा एडवांस पेमेंट न करें।
- ध्यान रखें कि केवल 'बयाना' या 'एग्रीमेंट टू सेल' आपको प्रॉपर्टी का कानूनी मालिक नहीं बनाता, रजिस्ट्री जरूरी है।
- कागजों के साथ-साथ खुद भी जमीन या फ्लैट पर जाकर देखें और आसपास रहने वाले लोगों से पूछें कि वहां कोई अवैध कब्जा या विवाद तो नहीं चल रहा है।