आप जिस भी कंपनी का सामान खरीदते हैं, तो उसके पीछे कोई न कोई कारण होता है। प्रोडक्ट का अच्छा होना, कम दाम में होना और ऑफर्स ऐसे कई कारण एक चीज को खरीदने के पीछे होते हैं। वहीं, कंपनियां भी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए कई तरह के लुभावने और आकर्षक ऑफर्स निकालती रहती हैं। लेकिन कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनके ऑफर्स के या इन्हें ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण ग्राहक का नुकसान तक हो जाता है। दरअसल, ऐसी ही एक सर्विस है 'बाय नाउ पे लेटर', जिसमें कंपनी अपने ग्राहकों को ये मौका देती है कि वो पहले बिना पैसे दिए जमकर खरीदारी कर लें और फिर बाद में इसका बिल आप चुका सकते हैं। लेकिन अगर आप इस सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं या फिर इसके बारे में सोच रहे हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप इसके ज्यादा इस्तेमाल से होने वाले नुकसानों के बारे में भी जान लें। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62836cc21e4da3661c3c8049","slug":"buy-now-pay-later-what-are-the-disadvantages-of-buy-now-pay-later-service","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Buy Now Pay Later: इस सर्विस का इस्तेमाल करते समय आप भी फंस सकते हैं कर्ज के जाल में, जानें क्या हैं बचने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Buy Now Pay Later: इस सर्विस का इस्तेमाल करते समय आप भी फंस सकते हैं कर्ज के जाल में, जानें क्या हैं बचने के तरीके
Tue, 17 May 2022 03:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 17 May 2022 03:33 PM IST
विज्ञापन
बाय नाउ पे लेटर सर्विस के नुकसान क्या हैं
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाय नाउ पे लेटर सर्विस के नुकसान क्या हैं
- फोटो : istock
कैसे होती है बिना पैसों के शॉपिंग?
- दरअसल, ई-कॉमर्स कंपनियां अपने ग्राहकों को बीएलपीएल के जरिए पहले बिना पैसे दिए शॉपिंग करने का मौका देती है। ये एक तरह का क्रेडिट कार्ड ऑप्शन है। इसमें पहले आप शॉपिंग करते हैं और फिर ई-कॉमर्स कंपनी आपको बिल भेजती है, जिसके बाद आप इस पैसे को 3 से 12 महीने की ईएमआई में चुका सकते हैं।
बाय नाउ पे लेटर सर्विस के नुकसान क्या हैं
- फोटो : istock
इन कारणों से फंसते चले जाते हैं कर्ज के जाल में:-
बिल चुकाने में परेशानी
- कई बार देखने को मिलता है कि लोग पहले तो बाय नाउ पे लेटर माध्यम से सामान खरीद लेते हैं, लेकिन बाद में उनको बिल चुकाने में दिक्कतें होती हैं। ऐसे में वो कर्ज के जाल में फंसते चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाय नाउ पे लेटर सर्विस के नुकसान क्या हैं
- फोटो : istock
बढ़ता ब्याज
- वहीं, जब आप महीने का आने वाला बिल नहीं भर पाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपकी इस बकाया राशि पर ब्याज जुड़ने लगता है। इस बीएनपील सिस्टम में आपको ज्यादा चार्ज देने पड़ते हैं। बढ़ते ब्याज के कारण लोग कर्जे में डूबते चले जाते हैं।
विज्ञापन
बाय नाउ पे लेटर सर्विस के नुकसान क्या हैं
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
- पहले तो कोशिश करें कि इस सर्विस का इस्तेमाल न ही करें
- अपनी जरूरत के हिसाब से ही यहां से चीजें खरीदें