फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: सरकार की इस योजना से आप अपने गांव में रहकर कमा सकते हैं 50 हजार रुपये हर महीने, जानें डिटेल्स

Sun, 17 Jul 2022 05:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas you can earn 50 thousand per month after starting Soil Testing Lab in Your Village
Business Ideas - फोटो : Istock

Business Ideas: कोरोना महामारी के बाद से देश में बेरोजगारी की दरों में एक रिकॉर्ड इजाफा देखने को मिला है। महामारी के कारण लोगों ने बड़े स्तर पर अपने गांवों की तरफ पलायन किया है। ऐसे में कई लोग अपने गांव में रोजगार के साधनों की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप हर महीने 50 हजार रुपये की कमाई कर सकते हैं। सरकार आपको अपने गांव में सॉइल हेल्थ टेस्टिंग का बिजनेस करने का मौका दे रही है। अगर आप सॉइल हेल्थ टेस्टिंग बिजनेस की शुरुआत योजनाबद्ध ढंग से करते हैं। ऐसे में आप इस व्यापार के जरिए हर महीने शानदार कमाई कर सकते हैं। देश में बड़े पैमाने पर लोग इस बिजनेस के जरिए अच्छी कमाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Business Ideas you can earn 50 thousand per month after starting Soil Testing Lab in Your Village
Business Ideas - फोटो : Istock

इस योजना के तहत सरकार आपको पंचायत स्तर पर मिनी सॉइल हेल्थ टेस्टिंग लैब खोलने का मौका दे रही है। सॉइल हेल्थ टेस्टिंग लैब में आस पास की जमीनों की मिट्टी की जांच की जाती है।

Business Ideas you can earn 50 thousand per month after starting Soil Testing Lab in Your Village
Business Ideas - फोटो : Istock

हालांकि, सॉइल हेल्थ टेस्टिंग लैब को वही लोग खोल पाएंगे, जिनकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास एग्री क्लीनिक और कृषि उद्यमी ट्रेनिंग के साथ 10वीं की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा आपको किसान परिवार से संबंधित होना भी जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas you can earn 50 thousand per month after starting Soil Testing Lab in Your Village
Business Ideas - फोटो : istock

अगर आप भी सॉइल टेस्टिंग लैब को खोलने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में आपको अपने जिले के उपनिदेशक या फिर संयुक्त निदेशक कृषि के ऑफिस में जाकर उनसे संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
Business Ideas you can earn 50 thousand per month after starting Soil Testing Lab in Your Village
Business Ideas - फोटो : istock

वहीं आप अपने गांव में सॉइल टेस्टिंग लैब को स्थापित करने के लिए इस वेबसाइट पर soilhealth.dac.gov.in विजिट करके भी संपर्क कर सकते हैं। सॉइल टेस्टिंग लैब को स्थापित करने के बाद आपकी हर महीने अच्छी खासी आमदनी होगी। इस क्षेत्र में पैसे कमाने की कई दूसरी संभावनाएं भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed