अगर आप किसान हैं और खेती के अलावा कोई फायदे वाला बिजनेस करना चाहते हैं तो ये आपके काम की खबर है। भारत में किसान अब खेती के साथ-साथ कृषि से जुड़े कुछ अन्य व्यवसायों की तरफ रुख कर रहे हैं और अच्छा खासा मुनाफा भी कमा रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन व्यवसाय की लिस्ट निकाल कर लाए हैं, जिसे आप कम लागत में ही शुरू करके अच्छा खासा मुनाफा कमा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन व्यवसायों के बारे में...
{"_id":"6210deca7c3ccd489d5f746c","slug":"business-ideas-in-hindi-start-these-five-business-with-farming-and-get-high-profit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय, हर महीने लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Business Ideas: खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय, हर महीने लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद
Sun, 20 Feb 2022 10:15 AM IST
आशिकी पटेल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:15 AM IST
विज्ञापन
खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय
- फोटो : iStock
पशुपालन और डेयरी उद्योग
- आजकल गांवों में डेयरी बिजनेस का काफी तेजी से विकास कर रहा है। इसके लिए सरकार की तरफ से किसानों सस्ते रेट पर लोन और सब्सिडी प्रदान की जाती है। साथ ही कई सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाएं डेयरी उद्योग के लिए 10 लाख रुपए तक की लोन सुविधा उपलब्ध कराती हैं।
खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय
- फोटो : iStock
मछली पालन
- मछली पालन बिजनेस में काफी संभावनाएं हैं। एक बार ये बिजनेस सफल हो गया तो मुनाफा भी काफी है, क्योंकि बाजार में मछली के मांस, तेल की बहुत मांग रहती है। मछली पालन के लिए सरकार भी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना नाम की स्कीम चला रही है। जिसके तहत किसान क्रेडिट कार्ड पर बैंक से तीन लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय
- फोटो : iStock
बकरी पालन
- इस व्यवसाय को बेहद कम पैसे में भी शुरू किया जा सकता है। साथ ही इसके रखरखाव में गाय और भैंसों के मुकाबले बेहद कम खर्च आता है। बकरी पालन दो उद्देश्यों से किया जाता है। एक मांस के लिए तथा दूसरा दूध के लिए। इस वजह से बकरी पालन के व्यवसाव में डबल मुनाफा कमाने का मौका मिल जाता है।
विज्ञापन
खेती के साथ शुरू करें ये पांच व्यवसाय
- फोटो : iStock
मधुमक्खी पालन
- मधुमक्खी पालन से भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए उद्यान विभाग की तरफ से कई संस्थानों द्वारा मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार भी मधुमक्खी पालन पर 80 से 85 प्रतिशत तक सब्सिडी देती है।