फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ्य बीमा: माता-पिता के लिए खरीदने जा रहे हैं हेल्थ इंश्योरेंस, तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Sat, 19 Feb 2022 05:55 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sat, 19 Feb 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
best insurance policy for senior citizens keep these things in mind while buying health insurance for your parents
माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस - फोटो : iStock

आजकल किसी भी बीमारी का इलाज इतना महंगा हो गया है कि व्यक्ति की सारी संपत्ति इलाज में ही खत्म हो जाती है। ऐसे में आपको खुद के और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही कुछ इंश्योरेंस भी करा लेना चाहिए, ताकि गंभीर परिस्थिति में पैसों की कमी की वजह से आपके इलाज में कोई बाधा न आए। साथ ही अगर आप अपने माता-पिता की सेहत के प्रति जागरूक हैं तो आप उनके लिए हेल्थ पॉलिसी ले सकते हैं, क्योंकि उम्र के साथ लोगों को हार्ट, शुगर, वीपी समेत कई दूसरी गंभीर बीमारियां घेरती हैं। ऐसे में आपके माता-पिता के पास मेडिकल हेल्थ पॉलिसी है तो उनके स्वास्थ्य पर खर्च होने वाले पैसे के बोझ का सीधा असर आप पर नहीं पड़ेगा। साथ ही हेल्थ इंश्योरेंस के जरिए उन्हें बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी। तो चलिए आज जानते हैं माता-पिता के लिए हेल्थ पॉलिसी लेने से पहले किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...

best insurance policy for senior citizens keep these things in mind while buying health insurance for your parents
माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस - फोटो : iStock
बीमारियों के संबंध में नियम और शर्तें 
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सही हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आपको सबसे पहले मौजूदा बीमारियों के संबंध में नियम और शर्तों की जांच अच्छे से करना जरूरी है। 
best insurance policy for senior citizens keep these things in mind while buying health insurance for your parents
माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस - फोटो : iStock
वेटिंग पीरियड की करें जांच 
  • सीनियर सिटीजंस को अस्पताल की जरुरत कब पड़ जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में आप जो भी हेल्थ पॉलिसी अपने माता-पिता के लिए लेना चाहते हैं, उसका वेटिंग पीरियड जरूर जांच लें। जिस पॉलिसी में कम से कम वेटिंग पीरियड हो उसी का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
best insurance policy for senior citizens keep these things in mind while buying health insurance for your parents
माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस - फोटो : iStock
उचित कवरेज वाले पॉलिसी का करें चुनाव 
  • हॉस्पिटलाइजेशन से पहले और बाद में कितना खर्च कवर किया जा रहा है, हेल्थ चेक-अप की सुविधा है या नहीं, वेटिंग पीरियड कितना है इन सब के बारे में जरूर जानकारी हासिल करें। इसके बाद ही कोई इंश्योरेंस खरीदें। 
विज्ञापन
best insurance policy for senior citizens keep these things in mind while buying health insurance for your parents
माता-पिता के लिए हेल्थ इंश्योरेंस - फोटो : iStock
हाई सम एश्योर्ड पॉलिसी की तलाश करें
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए सर्जरी या ट्रीटमेंट का मेडिकल कॉस्ट काफी ज्यादा होता है। इसलिए कॉस्ट की उस असमानता को बारबार करने के लिए एक हाई सब इंश्योर्ड अमाउंट पॉलिसी की तलाश करनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed