फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये कमाल का बिजनेस, लाखों में होगी कमाई, सरकार भी करेगी मदद

Thu, 17 Feb 2022 04:58 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 17 Feb 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas in Hindi start dairy business in low investment with help of PM Mudra Yojana
कम लागत में शुरू करें ये कमाल का बिजनेस - फोटो : Istock

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जो नौकरी न करके खुद का कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। अगर आप भी अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं और आपके पास बजट की कमी है, तो ये आपके काम की खबर है। आज हम आपको एक बेहतरीन बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमेशा से डिमांड में रहने वाला बिजनेस है और इसे शुरू करने के लिए सरकार भी आपकी मदद करेगी। खास बात ये है कि इस बिजनेस में नुकसान की गुंजाइश नहीं के बराबर रहती है। ये बिजनेस है डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस। ये एक ऐसा सदाबहार बिजनेस है, जिसकी मांग साल के 12 महीने रहती है। साथ ही इस बिजनेस को शुरू करके आप कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। एक तरह से इसे बिना रिस्क वाला बिजनेस भी कह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप सरकार की मदद से ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं और इसमें आपको कितनी कमाई होगी.... 

Business Ideas in Hindi start dairy business in low investment with help of PM Mudra Yojana
कम लागत में शुरू करें ये कमाल का बिजनेस - फोटो : iStock
सरकार करेगी मदद 
  • अपना छोटा मोटा कारोबार शुरू करने वालों को सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन देती है। साथ ही सरकार आपको पैसे के साथ-साथ प्रोजेक्ट के बारे में भी पूरी जानकारी देती है, ताकि आप आत्मविश्वास के साथ कारोबार को शुरू कर सकें। ऐसे में आप डेयरी प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सरकार से मदद ले सकते हैं। 
Business Ideas in Hindi start dairy business in low investment with help of PM Mudra Yojana
कम लागत में शुरू करें ये कमाल का बिजनेस - फोटो : iStock
लागत कितनी लगेगी?
  • डेयरी बिजनेस की प्रोजेक्ट कॉस्ट 16.5 लाख रुपये है, लेकिन आपको सिर्फ पांच लाख रुपये का इंतजाम अपनी तरफ से करना है। बाकी का 70 प्ररिशत आपको सरकार लोन के रूप में देगी। इसके तहत बैंक 7.5 लाख रुपये टर्म लोन के रूप में और 4 लाख रुपये वर्किंग कैपिटल के रूप में देता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas in Hindi start dairy business in low investment with help of PM Mudra Yojana
कम लागत में शुरू करें ये कमाल का बिजनेस - फोटो : iStock
कैसे शुरू करें बिजनेज ? 
  • डेयरी बिजनेस को शुरू करने के लिए सिर्फ 1000 स्कवायर फीट जगह की जरूरत पड़ती है। साथ ही इसके लिए हर महीने आपको कच्चा दूध, चीनी, फ्लेवर्स, मसाले खरीदने होंगे। 
विज्ञापन
Business Ideas in Hindi start dairy business in low investment with help of PM Mudra Yojana
कम लागत में शुरू करें ये कमाल का बिजनेस - फोटो : iStock
कितना होगा कारोबार?
  • इस बिजनेस को अगर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हिसाब से देखें तो साल भर में 75 हजार लीटर फ्लेवर्ड मिल्क का कारोबार हो सकता है।  इसके अलावा 36 हजार लीटर दही, 90 हजार लीटर बटर और 4500 किलोग्राम घी बना कर आप आसानी से बेच सकते हैं। मतलब करीब 82 लाख 50 हजार रुपये का टर्नओवर हो जाएगा, जिसमें लगभग 74 लाख रुपये की कॉस्टिंग होगी और 14 परसेंट ब्याज निकालने के बाद भी आपको लगभग 8 लाख रुपये की बचत आसानी से हो सकती है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed