Business Ideas: टी-शर्ट प्रिंटिंग का यह बिजनेस बना सकता है आपको मालामाल, ऐसे करें शुरुआत
आज हम आपको टी-शर्ट प्रिंटिंग के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। देश में कई लोग टी-शर्ट प्रिंटिंग के कारोबार से अपनी शानदार कमाई कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Business Ideas: देश में कई नौकरीपेशा लोग ऐसे हैं, जो अपनी नौकरी को छोड़कर किसी नए बिजनेस को शुरू करना चाहते हैं। हालांकि, जानकारी और साधनों के अभाव में वे ऐसा कर नहीं पाते हैं। बिजनेस में रिस्क फैक्टर काफी ज्यादा होते हैं। वहीं अगर आप सभी रिस्क फैक्टर को कैलकुलेट करके किसी नए बिजनेस को शुरू करते हैं। ऐसे में उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको टी-शर्ट प्रिंटिंग के बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। देश में कई लोग टी-शर्ट प्रिंटिंग के कारोबार से अपनी शानदार कमाई कर रहे हैं। ऐसे में यह बिजनेस आपके लिए भी कमाई का एक अच्छा जरिया साबित हो सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से -
टी-शर्ट प्रिंटिंग के इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको प्रिंटर, हीट प्रेस, कंप्यूटर, कागज, रॉ मैटेरियल के तौर पर टीशर्ट आदि चीजों की जरूरत होगी।
अगर आप टी-शर्ट प्रिंटिंग के इस बिजनेस को थोड़ा बड़े स्तर पर शुरू करना चाहते हैं। ऐसे में आपको इसे शुरू करने के लिए 5 से लेकर 6 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
इस बिजनेस में आपको सामान्य क्वालिटी की व्हाइट टी-शर्ट बाजार से खरीदनी होगी। सामान्य व्हाइट टी-शर्ट बाजार में आपको आसानी से 120 रुपये के आसपास मिल जाएंगी। इसके बाद आपको उसको अच्छे से प्रिंट करना है। प्रिंटिंग में आपका करीब 20 से 30 रुपये का खर्च आएगा।
PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 17वीं किस्त के पैसे? इस आसान तरीके से करें पता
टी-शर्ट तैयार होने के बाद आप उसे बाजार में 250 रुपये की कीमत के आसपास बेच सकते हैं। अगर बाजार में ज्यादा लोगों को ये टी-शर्ट पसंद आती है। ऐसे में आपके द्वारा प्रिंट की गई टी-शर्ट की ज्यादा बिक्री होगी। ऐसे में इस बिजनेस से आप हर महीने अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं।