फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: नौकरी की चिंता छोड़िए, और शुरू कीजिए ये खास बिजनेस, कुछ सालों में बन जाएंगे करोड़पति

Mon, 14 Feb 2022 03:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Feb 2022 03:35 PM IST
विज्ञापन
Business Ideas Brick making business plan you may become Crorepati after staring this business
नौकरी की चिंता छोड़िए, और शुरू कीजिए ये खास बिजनेस, कुछ समय में बन जाएंगे करोड़पति - फोटो : Istock

अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं होते। वे नौकरी को छोड़कर किसी ऐसे बिजनेस की शुरुआत करने की प्लानिंग करते हैं, जहां से उनको अच्छी खासी आमदनी हो सके। हालांकि जानकारी और साधन के अभाव में उनका ये प्लान वास्तविक रूप नहीं ले पाता है। अगर आप भी अपनी नोकरी से तंग आ गए हैं और बिजनेस को शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास बिजनेस आइडिया देने वाले हैं, जिसको शुरू करके आप कुछ ही समय में करोड़पति बन सकते हैं। ये कारोबार राख की ईंट बनाने का है। आज जिस तेजी से शहरीकरण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए बाजार में ईंटों की काफी मांग है। अगर आपका ये व्यापार अच्छी तरह से चलता है, तो आप कुछ वक्तों में करोड़पति बन सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस खास बिजनेस आइडिया के बारे में विस्तार से -

Business Ideas Brick making business plan you may become Crorepati after staring this business
नौकरी की चिंता छोड़िए, और शुरू कीजिए ये खास बिजनेस, कुछ समय में बन जाएंगे करोड़पति - फोटो : Istock

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपके पास कम से कम 100 गज जमीन को होना बहुत जरूरी है। उपकरणों और लेबर्स को जोड़कर करीब 2 लाख रुपये का निवेश आपको इस बिजनस में करना है। बिजली संयंत्रों से निकलने वाली राख, सीमेंट और स्टोन डस्ट के मिश्रण से इन ईंटों का निर्माण किया जाता है।

Business Ideas Brick making business plan you may become Crorepati after staring this business
नौकरी की चिंता छोड़िए, और शुरू कीजिए ये खास बिजनेस, कुछ समय में बन जाएंगे करोड़पति - फोटो : istock

इस कारोबार को शुरू करने के लिए आपको मशीनरी में अपना ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। ईंट बनाने वाली इस मशीन को करीब 100 गज में लगाया जाता है। इसके अलावा आपको मशीन के जरिए ईंट बनाने के लिए 5 से 6 मजदूरों की भी जरूरत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Ideas Brick making business plan you may become Crorepati after staring this business
नौकरी की चिंता छोड़िए, और शुरू कीजिए ये खास बिजनेस, कुछ समय में बन जाएंगे करोड़पति - फोटो : istock

अगर आप योजनाबद्ध ढंग से इस बिजनेस की शुरुआत करते हैं और आपको अच्छा बाजार भी मिलता है, तो इस व्यापार के जरिए आपकी शानदार कमाई हो सकती है। भारत में बड़े पैमाने पर लोग इस बिजनेस के जरिए लाखों रुपयों की कमाई कर रहे हैं। इस बिजनेस की मदद आप कुछ सालों में करोड़पति भी बन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed