फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Idea: मछली पालन व्यवसाय से होगी आपकी लाखों रुपये की कमाई, शुरू करने पर सरकार देगी 60 प्रतिशत तक सब्सिडी

Wed, 20 Jul 2022 02:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 02:12 PM IST
विज्ञापन
Business Idea By Starting Fish Farming you can earn lakhs of rupees know all details here
Fish Farming Business Idea - फोटो : Istock

Business Ideas: आज हम आपको एक बेहद ही खास बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं। ये बिजनेस मछली पालन से जुड़ा हुआ है। इस बिजनेस को शुरू करने पर सरकार आपको 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। सरकार मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के किसानों और महिलाओं को मछली पालन का बिजनेस शुरू करने पर 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा दूसरे किसानों को इस व्यवसाय को शुरू करने पर 40 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। ऐसे में मछली पालन को शुरू करने में आपकी काफी कम लागत आएगी। इस बिजनेस में मुनाफा कमाने की काफी संभावना है। ऐसे में आप प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ लेकर इस कारोबार को शुरू कर सकते हैं। देश में कई लोग मछली पालन के कारोबार से खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Business Idea By Starting Fish Farming you can earn lakhs of rupees know all details here
Fish Farming Business Idea - फोटो : Istock

मछली पालन के लिए सरकार लोगों को फ्री ट्रेनिंग भी दे रही है। यही नहीं इस बिजनेस को शुरू करने के लिए उनको बैंकों द्वारा काफी सस्ती दरों पर लोन भी मिलता है।

Business Idea By Starting Fish Farming you can earn lakhs of rupees know all details here
Fish Farming Business Idea - फोटो : Istock

अगर आप इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए मत्स्य संपदा योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://dof.gov.in/pmmsy पर विजिट करके आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Business Idea By Starting Fish Farming you can earn lakhs of rupees know all details here
Fish Farming Business Idea - फोटो : Istock

मछली पालन के लिए 20 हजार किग्रा की क्षमता वाले टैंक या पॉन्ड बनाने में करीब 20 लाख रुपये का खर्चा आ जाता है। ऐसे में इतनी बड़ी राशि को खर्च करना किसानों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता है। नाबार्ड किसानों को पॉन्ड बनाने में खर्च हुई कुल धनराशि का 60 प्रतिशत तक सब्सिडी मुहैया करा रही है।

विज्ञापन
Business Idea By Starting Fish Farming you can earn lakhs of rupees know all details here
Fish Farming Business Idea - फोटो : Istock

पॉन्ड बनाने के बाद आपको मछलियों की देखरेख और उनके बीज में करीब 1 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके बाद आप आसानी से 5 से 6 लाख रुपये का मुनाफा इस व्यवसाय से कर सकेंगे। हालांकि, इस बिजनेस को शुरू करने के बाद आपको अच्छा खासा अनुभव भी होने लगेगा। ऐसे में मछली पालन व्यवसाय शुरू करने के बाद के वर्षों में आपकी कमाई पहले के मुकाबले और भी ज्यादा हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed