फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Budget 2022 master plan for gati shakti yojana know all details about this

Budget 2022: क्या है पीएम गति शक्ति परियोजना, जिसको लेकर सरकार ने बजट में किए हैं ये बड़े एलान

Tue, 01 Feb 2022 01:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 01 Feb 2022 01:48 PM IST
सार

पीएम गति शक्ति परियोजना को लेकर भारत सरकार ने बजट 2022-23 में कई बड़े एलान किए हैं। पीएम गति शक्ति परियोजना की मदद से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास को जोर देना है।

विज्ञापन
Budget 2022 master plan for gati shakti yojana know all details about this
क्या है पीएम गति शक्ति परियोजना, जिसको लेकर सरकार ने बजट में किए हैं ये बड़े एलान - फोटो : DD News

विस्तार

पीएम गति शक्ति परियोजना को लेकर भारत सरकार ने बजट 2022-23 में कई बड़े एलान किए हैं। पीएम गति शक्ति परियोजना की मदद से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के विकास को जोर देना है। यह प्रोजेक्ट 107 लाख करोड़ का है, जिसकी मदद से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नया रूप दिया जाएगा। पीएम गति शक्ति योजना के अंतर्गत रेल और सड़क सहित कुल 16 मंत्रालयों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा। इन सभी मंत्रालयों को एक प्लेटफॉर्म पर लाकर बड़ी परियोजनाओं के लिए समन्वय स्थापित करना है। सभी विभागों का एक ही पोर्टल पर आने से उन्हें दूसरे विभागों की परियोजनाओं के बारे में पता चलेगा। इस योजना का उद्देश्य परियोजना में आने वाली विभागीय रुकावटों को दूर करना है, ताकि परियोजना के बनने में कोई देरी ना हो। इसी कड़ी में आइए जानते हैं पीएम गति शक्ति परियोजना को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022-23 को पेश करते हुए क्या बड़े एलान किए हैं?

विज्ञापन

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतरमण ने बताया है कि इस परियोजना के अंतर्गत अगले तीन सालों में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें बनाई जाएंगी। वहीं 100 पीएम गति शक्ति कॉर्गो टर्मिनल को भी तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूरे देश में समानों और लॉजिस्टिक की आवाजाही तेजी से हो सके इसके लिए पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान 2022-23 में तैयार किया जाएगा। बजट 2022 में इस परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे के नेटवर्क को कुल 25 हजार किलोमीटर और बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा है कि वर्ष  2022-23 के लिए 8 नए रोप वे को ऑर्डर किया जाएगा। इसका ऑर्डर पीपीपी मॉडल पर होगा। इसके अलावा छोटे किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए इस परियोजना के अंतर्गत लॉजिस्टिक सुविधा को बढ़िया किया जाएगा। 

इस परियोजना के अंतर्गत देश में सप्लाई चेन के नेटवर्क को अच्छा करने पर काम होगा। इसके अलावा सरकार वन प्रोडक्ट और वन सिस्टम पर भी काम करेगी। इससे देश में व्यापारियों को लॉजिस्टिक को लाने और ले जाने में काफी आसानी होगी।  

पीएम गतिशक्ति योजना से भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास होगा और देश में कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस कारण रोजगार के नए अवसर देश में खुलेंगे और भारत विकास की एक नई रफ्तार पकडे़गा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed