Best BSNL Recharge Plan: मोबाइल फोन आज की जरूरत है तो उसे चलाने के लिए उसमें रिचार्ज कराना उससे भी ज्यादा। अगर आपके मोबाइल में इंटरनेट न हो, कॉलिंग पैक न हो आदि। तो फिर आप न तो किसी से बात कर पाते हैं और न ही अपना मनोरंजन कर पाते हैं। पर कई कंपनी के रिचार्ज प्लान इतने महंगे और कम बेनिफिट्स वाले हैं, जिन्हें लोग रिचार्ज नहीं कराना पसंद करते हैं। वहीं, अगर आप बीएसएनएल के यूजर्स हैं तो कंपनी के पास एक ऐसा रिचार्ज प्लान है, जो आपके लिए बेस्ट प्लान हो सकता है। ऐसे में बिना देर किए इस रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
BSNL Recharge Plan: 599 रुपये में रोजाना 5 जीबी इंटरनेट, अनलमिटेड कॉल्स समेत और भी ढेरों फायदे, जानें डिटेल्स
- दरअसल, जिस प्लान की हम बात कर हैं, बीएसएनएल के उस प्लान में आपको 5 जीबी इंटरनेट रोजाना मिलता है। ऐसे में अगर आपको रोज ज्यादा इंटरनेट चाहिए, तो फिर इस प्लान में मिलने वाला 5 जीबी रोजाना इंटरनेट आपके लिए बेस्ट हो सकता है।
- बात इस रिचार्ज प्लान में मिलने वाले अन्य चीजों की करें, तो इस प्लान में बीएसएनएल यूजर्स अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स कर पाएंगे। साथ ही उनके पास रोजाना 100 एसएमएस भेजने की सुविधा भी होगी।
- इस रिचार्ज प्लान में आपको Zing app का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। बीएसएनएल के इस प्लान की वैधता पूरे 84 दिनों के लिए मिलती है। वहीं, इस प्लान के लिए आपको 599 रुपये खर्च करने होंगे।
पूरे प्लान पर एक नजर:-
इंटरनेट - 5 जीबी रोजाना
वॉयस कॉल्स - अनलमिटेड
एसएमएस - 100 एमएमएस रोजाना
बाकी बेनिफिट्स - Zing एप सब्सक्रिप्शन
वैधता - 84 दिन
कीमत - 599