BSNL Recharge Plan: बीते समय में कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की है। ऐसे में कई टेलीकॉम यूजर्स सस्ते रिचार्ज प्लान्स की तलाश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के एक बेहद ही शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 1198 रुपये है। इस सस्ते रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है।
लंबी वैलिडिटी के अलावा इस प्लान में आपको कई दूसरे शानदार बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल ज्यादा सस्ते और अच्छे रिचार्ज प्लान अपने ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। ऐसे में जिन क्षेत्रों में बीएसएनएल की कनेक्टिविटी अच्छी है। वहां लोग इस टेलीकॉम कंपनी के साथ जुड़ना पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बीएसएनएल के 1198 रुपये के रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से -
2 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
बीएसएनएल के 1198 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा लिमिट भी मिल रही है। इस प्लान में आपको कुल 36 GB इंटरनेट डाटा मिलता है।
3 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
प्लान में मिल रहे 36 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी भी 365 दिनों के लिए है। इसमें आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट का फायदा नहीं मिलता है।
Solar Generator: घर लाएं यह सस्ता सोलर जनरेटर, बिजली जाने और महंगे इलेक्ट्रिसिटी बिल की समस्या से मिलेगी आजादी
4 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
बीएसएनएल के इस प्लान में आपको हर महीने 300 मिनट मुफ्त बात करने के लिए मिल रहे हैं। इसके अलावा आपको इस प्लान में हर महीने 30 SMS की सुविधा भी मिल रही है।
5 of 5
BSNL Recharge Plans
- फोटो : istock
अगर आप सिम एक्टिव रखने के लिए किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। इस स्थिति में आप बीएसएनएल के इस प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।
जानना जरूरी: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली सरसों के तेल का सेवन, ऐसे करें असली नकली में पहचान