फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा में मिलते हैं कई आर्थिक लाभ, यहां जानें पात्रता चेक करने से लेकर आवेदन तक का तरीका

Tue, 20 Feb 2024 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 Feb 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible and how to apply for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्र में, अगर आप पात्र हैं तो फिर आप कई तरह की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही इन योजनाओं का संचालन करती है, जिनके जरिए एक बड़ा तबका लाभ ले रहा है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। पर क्या आप जानते हैं कि इस योजना के लाभार्थियों को क्या लाभ मिलते हैं? क्या आप जानते हैं इस योजना के लिए पात्रता क्या है और कैसे आवेदन किया जा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इन सब सवालों के जवाब। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible and how to apply for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

आवेदन कैसे करें?

  • जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें सबसे पहले अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज देने होते हैं
  • जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और जांच सही पाए जाने के बाद आवेदन कर दिया जाता है।
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible and how to apply for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : pixabay

पात्र कौन है?

  • इस योजना के अंतर्गत जो भी पात्र लोग हैं, उनकी उम्र 18 साल होना जरूरी है। वहीं, पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए वो लोग पात्र हैं, जो गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं, जो राजमिस्त्री हैं, नाव निर्माता हैं, लोहार हैं, जो हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible and how to apply for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : Istock
  • ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • पत्थर तराशने वाले और पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • नाई हैं, मालाकार और धोबी हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले लोग
  • जो अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं आदि ये लोग पात्र हैं।
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: Who is eligible and how to apply for PMVY
पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानें। - फोटो : istock

बात मिलने वाले लाभों की:-

  • पहले एक लाख रुपये लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये के लोन की सुविधा और वो भी कम ब्याज और बिना गारंटी के
  • 500 रुपये स्टाइपैंड और इसेंटिव देने का प्रावधान
  • लाभार्थी टूलकिट खरीद सके, जिसके लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed