फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Tips: ठंड में सुबह-सवेरे बाइक नहीं हो रही स्टार्ट, तो इन ट्रिक्स से करें तुरंत चालू

Sun, 14 Dec 2025 01:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 14 Dec 2025 01:54 PM IST
सार

bike starting problem winter: अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में सुबह के समय बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाइक को स्टार्ट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Bike Not Starting in Winter How to Start Engine Bike Tip and Tricks for Winter Season
Bike starting problem winter - फोटो : FREEPIK

Cold start bike tips: सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका है। ठंड के मौसम में बाइक चालकों की परेशानी बढ़ जाती है। खासकर सुबह के समय जब ऑफिस या जरूरी काम के लिए बाहर निकलना होता है, तब बाइक का स्टार्ट न होना बड़ी समस्या बन जाता है। कई बार जब सेल्फ से बाइक स्टार्ट नहीं होती है तो लोग 10 - 15 बार किक मार लेते हैं, फिर भी इंजन चालू होने का नाम नहीं लेता है। इस स्थिति में इंसान काफी परेशान हो जाता है।



कई बार तो ऑफिस या किसी दूसरी जरूरी जगह जहां जाना होता है वहां पहुंचने में भी देर हो जाती है। सर्दियों में ठंड के कारण इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है। इससे बाइक को स्टार्ट करते समय इंजन पर अधिक दबाव पड़ता है और स्टार्ट होने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। वहीं अगर आप बाइक को स्टार्ट करने के लिए सही तरीका अपनाएं तो बिना ज्यादा मेहनत और खर्च के बाइक को आसानी से स्टार्ट कर सकते हैं।

Bike Not Starting in Winter How to Start Engine Bike Tip and Tricks for Winter Season
Bike starting problem winter - फोटो : FREEPIK

चोक

  • अगर आपकी बाइक ठंड के मौसम में सही से स्टार्ट नहीं हो रही है तो बाइक स्टार्ट करने से पहले इग्निशन ऑन करके चोक का सही इस्तेमाल करें।
  • ठंड में चोक इंजन को ज्यादा ईंधन देता है। इससे बाइक को स्टार्ट होने में मदद मिलती है।
  • आपको करीब 30 से 60 सेकेंड तक चोक को ऑन करके रखना चाहिए इसके बाद इसे बंद करें। 
Room Heater: कमरे के साइज के हिसाब से कौन सा रूम हीटर है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां
Bike Not Starting in Winter How to Start Engine Bike Tip and Tricks for Winter Season
Bike starting problem winter - फोटो : AdobeStock

बैटरी

  • सर्दियों के सीजन में यह भी देखने को मिलता है कि बैटरी की क्षमता कम हो जाती है।
  • इस कारण आपको बैटरी की कनेक्शनों की साफ रखना चाहिए।
  • अगर बैटरी ज्यादा पुरानी हो चुकी है तो उसे आप बदलवा सकते हैं।
  • कई बार बैटरी जब ज्यादा पुरानी हो जाती है तो उस वजह से भी बाइक स्टार्ट नहीं होती है। 

SBI Alert: एसबीआई का अलर्ट, स्मार्टफोन में भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो जिंदगी भर की कमाई हो सकती है चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Not Starting in Winter How to Start Engine Bike Tip and Tricks for Winter Season
Bike starting problem winter - फोटो : AdobeStock

इंजन ऑयल

  • सर्दियों के सीजन में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है। इससे बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है।
  • आपको अच्छे और विंटर फ्रेंडली इंजन ऑयल को बाइक में डलवाना चाहिए। सर्दियों में आपको सेल्फ की जगह किक स्टार्ट को प्राथमिकता देनी चाहिए यह थोड़ा प्रभावी साबित हो सकता है। 

Cyber Fraud: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस

विज्ञापन
Bike Not Starting in Winter How to Start Engine Bike Tip and Tricks for Winter Season
Bike starting problem winter - फोटो : AdobeStock

स्पार्क प्लग

  • अगर स्पार्क प्लग गंदा या खराब हो चुका है तो इस कारण भी बाइक जल्दी स्टार्ट नहीं होती है।
  • आपको इसकी नियमित सफाई करते रहनी चाहिए। अगर जरूरत है तो इन्हें आप बदलवा भी सकते हैं। 

Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed