फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की टिप्स: सावधान! बाइक का ये पार्ट होता है सबसे कमजोर, एक छोटी सी गलती और जा सकती है जान

Tue, 04 Feb 2025 03:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Feb 2025 03:13 PM IST
सार

अगर आप बाइक चलाते हैं तो आपको बाइक के ऐसे पार्ट के बारे में पता होना जरूरी हो जाता है, जो सबसे कमजोर या नाजुक होता है।

विज्ञापन
Bike Care Tips Which Bike Part is Very Weak Know About Fuel Tank Suspension System Break
बाइक के सबसे कमजोर पार्ट। - फोटो : https://www.freepik.com/

Bike Car Tips In Hindi: भारत में दोपहिया वाहनों की संख्या काफी ज्यादा है। कोई दफ्तर जाने के लिए, तो कोई कॉलेज जाने के लिए और कई लोग अपने अन्य कामों के लिए दोपहिया वाहन खरीदते हैं। इसमें स्कूटी और बाइक जैसे वाहन शामिल हैं। बात अगर बाइक की करें तो लोग जब भी बाइक खरीदते हैं तो एक स्टाइलिश बाइक उनकी पहली पसंद होती है।

इसके बाद लोग इंजन, माइलेज और बाकी चीजें देखते हैं। पर इन सबके बीच हमारे लिए ये बात जानना भी जरूरी हो जाता है कि बाइक का ऐसा कौन सा पार्ट है जो कमजोर है, क्योंकि सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा जानना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं बाइक्स के ऐसे कौन से पार्ट हैं जो कमजोर होते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Bike Care Tips Which Bike Part is Very Weak Know About Fuel Tank Suspension System Break
बाइक के सबसे कमजोर पार्ट। - फोटो : Adobe Stock

ये हैं सबसे कमजोर पार्ट

  • बात बाइक के सबसे कमजोर पार्ट की करें तो इसमें सबसे पहला पार्ट है फ्यूल टैंक। इसमें होने वाली छोटी सी गड़बड़ी जानलेवा साबित हो सकती है। जब कोई दुर्घटना होती है तो इसमें फ्यूल टैंक आसानी से डैमेज हो सकता है और ऐसे में पेट्रोल के लीक होने पर बड़ी घटना हो सकती है।
Bike Care Tips Which Bike Part is Very Weak Know About Fuel Tank Suspension System Break
बाइक के सबसे कमजोर पार्ट। - फोटो : Adobe Stock

ये भी हैं नाजुक पार्ट

नंबर 1

  • फ्यूल टैंक के अलावा बाइक का सस्पेंशन भी कमजोर होता है। सस्पेंशन को इसलिए डिजाइन किया जाता है ताकि ये गड्डों से लगने वाले झटकों से आपको बचाए, लेकिन अगर इस पर ज्यादा दबाव पड़ता है या कोई तेज झटका लगता है तो इससे सस्पेंशन खराब हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Care Tips Which Bike Part is Very Weak Know About Fuel Tank Suspension System Break
बाइक के सबसे कमजोर पार्ट। - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • बाइक के ब्रेक भी काफी नाजुक होते हैं। अगर ब्रेक में कोई खराबी आ जाए तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। ब्रेक भी नाजुक पार्ट होते हैं। अगर बाइक के ब्रेक खराब हो जाए या फेल हो जाए तो इससे दुर्घटना होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
Bike Care Tips Which Bike Part is Very Weak Know About Fuel Tank Suspension System Break
बाइक के सबसे कमजोर पार्ट। - फोटो : Adobe Stock

इस बात का रखें ध्यान

  • आप जब भी अपनी बाइक से कहीं जा रहे हैं तो ये सुनिश्चित करें कि बाइक पूरी तरह सही हो। ब्रेक से लेकर इंजन ऑयल तक चेक करना चाहिए। बाइक को समय पर सर्विस करवाना चाहिए जिससे आपको सफर के दौरान कोई परेशानी न हो। बाइक में अगर कोई दिक्कत है तो मैकेनिक के पास जाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed