फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bihar Election: बिहार चुनाव से पहले ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट, कहीं आपका नाम भी तो नहीं कट गया सूची से?

Wed, 09 Jul 2025 02:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Jul 2025 02:30 PM IST
सार

Voter List Mein Apna Naam Kaise Check Karein: अगर आप भी अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना चाहते हैं, तो बड़ी आसानी से कर सकते हैं। कही आपका नाम भी तो मतदाता सूची से कट तो नहीं गया है?

विज्ञापन
Bihar Election 2025 How To Check Voter List Before Voting Voter List Mein Naam Kaise Check Kare
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

Bihar Election 2025 Voter List: जब भी जिस राज्य में चुनवा का माहौल होता है तो उस प्रदेश का माहौल कुछ अलग ही होता है। जैसे, इन दिनों बिहार का ले लाजिए। दरअसल, बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर हर एक राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगा है। ठीक ऐसे ही तैयारियां चुनाव आयोग भी करता है ताकि, बिना किसी दिक्कत के ठीक ढंग से चुनाव हो जाए।

वहीं, प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग की तरफ से मतदाता सूची का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू करवाया गया है, जिसका विपक्षी दल विरोध कर रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग की ओर से वर्ष 2003 की एक वोटर लिस्ट अपलोड की गई है। ऐसे में जिन लोगों का नाम इस सूची में है उन्हें कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाना होगा। ऐसे में आप भी अपना नाम इस मतदाता सूची में चेक कर सकते हैं कि आपका नाम इस सूची में है या कहीं कट तो नहीं गया है। इसका तरीका आप आगे जान सकते हैं...

Bihar Election 2025 How To Check Voter List Before Voting Voter List Mein Naam Kaise Check Kare
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं वोटर लिस्ट में अपना नाम:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी बिहार के निवासी हैं और अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक करना चाहते हैं तो आप ऐसा घर बैठे कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले NVSP के आधिकारिक पोर्टल https://www.nvsp.in पर जाना है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको टॉप पर दिए हुए मेन्यू में जाना है
Bihar Election 2025 How To Check Voter List Before Voting Voter List Mein Naam Kaise Check Kare
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब मेन्यू में आपको "Search in Electoral Roll" ऑप्शन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी मांगी गई जानकारी यहां भरनी है
  • इसमें आपको अपना नाम, उम्र भरनी है
  • फिर आपको अपना जिला और राज्य भी भरना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
Bihar Election 2025 How To Check Voter List Before Voting Voter List Mein Naam Kaise Check Kare
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • सारी डिटेल्स भरने के बाद आपको सर्च करना है
  • आप चाहें तो अपना वोटर आईडी नंबर या EPIC नंबर भरकर भी सर्च कर सकते हैं
  • अब आप जैसे ही सर्च करेंगे, तो अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है तो यहां दिखा देगा
  • इसमे बूथ का नाम आदि जानकारी भी होगी और अगर नाम लिस्ट में नहीं होगा तो नहीं आएगा
विज्ञापन
Bihar Election 2025 How To Check Voter List Before Voting Voter List Mein Naam Kaise Check Kare
वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

कट गया है नाम, तो ऐसे जुड़वा सकते हैं आप:-

  • अब अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है यानी कट गया है तो आप इसे जुड़वा सकते हैं
  • इसके लिए आपको फिर से इस वेबसाइट https://www.nvsp.in पर जाना है
  • यहां पर फॉर्म वाले सेक्शन में जाकर फॉर्म 6 को चुनें और अपनी सभी जानकारी भरकर सभी संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दें और फॉर्म सबमिट कर दें
  • फिर आवेदन अप्रूव होने के बाद आपका नाम वोटर लिस्ट से जोड़ दिया जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed