फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: आपको भी जुड़ना है पीएम विश्वकर्मा योजना से? तो पहले जरूर चेक कर लें पात्रता, वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Wed, 09 Jul 2025 12:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 09 Jul 2025 12:56 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Ke Liye Kaun Apply Kar Sakta Hai: आपको अगर पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। वे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana Whow is eligible for pmvy kaun jud sakta hai sarkari yojana se
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana: कई तरह की योजनाएं हैं जिनसे लाखों-करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। इसमें प्रदेशों की अपनी और केंद्र सरकार की अपनी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं। जैसे, एक योजना है जिसके तहत लोगों को आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है और इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।

भारत सरकार की इस योजना से अगर आपको जुड़ना है तो आपका इस योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। जो लोग पात्र हैं सिर्फ वे ही आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं और जो लोग अपात्र हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। इसलिए अगर आप भी इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ही अपनी पात्रता चेक कर लें। वरना आपको आवेदन के समय दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

pm Vishwakarma yojana Whow is eligible for pmvy kaun jud sakta hai sarkari yojana se
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?

  • अगर आप इस योजना से जुड़ते हैं तो सबसे पहले बतौर लाभार्थी आपको आपके काम से जुड़ा एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है, जो आपको आपके काम में बेहतर बनाता है। इसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक स्टाइपैंड के तौर पर रोजाना 500 रुपये दिए जाने का प्रावधान है
pm Vishwakarma yojana Whow is eligible for pmvy kaun jud sakta hai sarkari yojana se
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए आपको 15 हजार रुपये अलग से दिए जाते हैं
  • सस्ती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है जिसमें पहले कुछ महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है और फिर इसे वापस करने के बाद आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन देने का प्रावधान है
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana Whow is eligible for pmvy kaun jud sakta hai sarkari yojana se
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

सिर्फ ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से:-

  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना है तो जान लें कि दी गई सूची के लोग ही इस योजना से जुड़ सकते हैं, क्योंकि ये लोग 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों वाली सूची में हैं। वहीं आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है। आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं...
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana Whow is eligible for pmvy kaun jud sakta hai sarkari yojana se
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो नाव निर्माता हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो लोग राजमिस्त्री हैं। ये सभी लोग इस योजना के लिए पात्र हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed