Bharat Bhutan Mystic Mountain Tour Package Details: अपने काम की थकान के बीच लगभग हर कोई चाहता है कि वो ऐसी जगह पर घूमकर आ जाए, जहां उसे थोड़े सुकून के पल मिल जाए। इसके लिए लोग सालभर में कम से कम एक बार तो ऐसी जगह पर जाते हैं, जहां वो नई-नई चीजों को देख सके, स्वादिष्ट और नए-नए पकवानों का स्वाद ले सके आदि।
इन सबके बीच जब भी लोग कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं तो सबसे ज्यादा दिक्कत आती है बजट की। लोग ऐसी जगह को चुनना चाहते हैं जहां पर पैसे भी कम लगे और ज्यादा से ज्यादा जगहों पर कवर किया जा सके। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आईआरसीटीसी 'भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर'लेकर आया है जिससे आप किफायती दाम में भूटान घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में...
2 of 7
भूटान के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज।
- फोटो : Adobe Stock
पहले पैकेज को जानिए
- दरअसल, आईआरसीटीसी ‘भारत-भूटान मिस्टिक माउंटेन टूर' का पैकेज लेकर आया है। ये पैकेज 13 रात और 14 दिन की यात्रा का होगा, जो 28 जून 2025 से दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। इस यात्रा में 150 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। आप गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला जंक्शन, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी स्टेशनों से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं।
3 of 7
भूटान के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
क्या-क्या होगा यात्रा में?
- अगर आप इस पैकेज को चुनते हैं तो इसमें आपको गुवाहाटी, शिलांग, चेरापूंजी और भूटान के थिम्पू, पुनाखा और पारो की यात्रा करवाई जाएगी। इसमें पहले गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर के दर्शन आप कर सकेंगे और इसके बाद शिलांग में उमियाम झील का सूर्यास्त देख सकेंगे। फिर इसके अगले दिन आप चेरापूंजी में सात बहनों के झरने, मोहखालिकाई और एलिफेंट फॉल्स जैसे शानदार झरनों और मावस्माई गुफाओं की सैर आप कर सकेंगे।
4 of 7
भूटान के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : freepik
- इसके बाद शिलांग में एक और दिन स्थानीय स्थलों को देखने के बाद ब्रह्मपुत्र नदी पर आप सूर्यास्त क्रूज का मजा ले सकें और फिर ट्रेन भूटान सीमा के पास हसीमारा स्टेशन जाएगी। इसके बाद आप फुंटशोलिंग बॉर्डर के रास्ते भूटान में जाएंगे और अगले दिन यानी यानी यात्रा के पहले दिन थिम्पू में स्थानीय बाजार और आसपास की सैर होगी। इसके बाद अगले दिन थिम्पू में मोतिथांग चिड़ियाघर, पेंटिंग स्कूल, राष्ट्रीय पुस्तकालय, हस्तशिल्प बाजार और ताशी छो ढोंग जाएंगे।
5 of 7
भूटान के लिए आईआरसीटीसी का टूर पैकेज।
- फोटो : freepik
- यहां पर रास्ते में दोचुला पास और पुनाखा ढोंग की सैर होगी। इसके बाद पारो में लंपेरी रॉयल बॉटनिकल पार्क, तमचोग ल्हाखंग लोहे का पुल और पारो ढोंग दिखाया जाएगा। फिर अगले दिन टाइगर नेस्ट और राष्ट्रीय संग्रहालय की यात्रा होगी। पर्यटक तीरंदागी और औषधीय पानी से हॉट स्टोन बाथ का अनुभव लेंगे। इसके बाद आप रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठा पाएंगे और फिर आपको स्वादिष्ट डिनर परोसा जाएगा। इसके बाद यात्रा समाप्त करके आप हसीमारा से ट्रेन के जरिए दिल्ली लौटेंगे।