फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: नहीं करवाएंगे e-KYC-भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग तो अटक सकती है 20वीं किस्त, जानें कैसे करवाएं

Sat, 24 May 2025 10:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 24 May 2025 10:54 AM IST
सार

PM Kisan 20th Installment: पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ मिलते हैं, लेकिन ये लाभ लेने के लिए उन्हें कई काम भी करवाने होते हैं। अगर ये काम नहीं करवाते हैं तो वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Update E-KYC Land Verification and Aadhaar Link Mandatory for PM Kisan 20th Installment
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana Update E-KYC Land Verification and Aadhaar Link: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मौजूदा समय में करोड़ों लोग अलग-अलग योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 20वीं किस्त के पैसे या नहीं? स्टेटस चेक कर ऐसे करें पता

इसी क्रम में एक योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है जिसका लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त सालाना दी जाती है और अगर आप भी इस योजना से जुड़कर किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले कुछ काम करवाने होंगे। जैसे, ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग। इन कामों को अगर आप नहीं करवाते हैं तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये काम कैसे करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Update E-KYC Land Verification and Aadhaar Link Mandatory for PM Kisan 20th Installment
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ये तीनों काम करवाने हैं जरूरी:-

ई-केवाईसी

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। विभाग द्वारा पहले से ही कहा जा रहा है कि किस्त का लाभ लेने के लिए योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ई-केवाईसी करवानी होगी। वहीं, जो किसान इस काम को नहीं करवाएंगे उनकी किस्त अटकना तय है। इसलिए समय रहते ये काम जरूर करवा लें।
PM Kisan Yojana Update E-KYC Land Verification and Aadhaar Link Mandatory for PM Kisan 20th Installment
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे करवाएं ई-केवाईसी

  • आपने अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं
  • ई-केवाईसी आप पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से या योजना की आधिकारिक एप से भी करवा सकते हैं
  • आप अपने बैंक जाकर भी ई-केवाईसी का काम पूरा कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Update E-KYC Land Verification and Aadhaar Link Mandatory for PM Kisan 20th Installment
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

आधार लिंकिंग

  • अगर आपको किस्त का लाभ लेना है तो आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जिसके बाद आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। ये काम न करवाने पर भी आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Update E-KYC Land Verification and Aadhaar Link Mandatory for PM Kisan 20th Installment
किस्त का लाभ लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Freepik

भू-सत्यापन

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको भू-सत्यापन का काम भी करवाना होता है। इसमें ये सुनिश्चित किया जाता है कि इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को ही मिले जिनके पास खेती योग्य भूमि है। अगर ऐसा नहीं पाया जाता है तो आपको अपात्र घोषित कर दिया जाता है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed