High Mileage Tips of Car: अपनी सुविधा के लिए लोग गाड़ी रखते हैं, ताकि वो हर जगह अपनी कार से आराम से पहुंच जाएं और उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में न जाना पड़े। इसके कई फायदे हैं, जिसमें सबसे पहला है समय का बचना। दफ्तर से लेकर लोग दूर-दराज यात्रा पर भी अपनी कार से जाते हैं। कार को चलाने के लिए लोगों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसी चीजों की जरूरत होती है। पर ज्यादातर लोग अपनी कार की अच्छी माइलेज को लेकर परेशान रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कई बार हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी गाड़ी की माइलेज कम होती है? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं कि किन तरीकों से गाड़ी की माइलेज बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"65c4c7e48584c8eee401b3e8","slug":"best-mileage-car-tips-in-hindi-2024-02-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काम की टिप्स: चाहिए कार की जबरदस्त माइलेज, तो कभी न करें ये चार गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
काम की टिप्स: चाहिए कार की जबरदस्त माइलेज, तो कभी न करें ये चार गलतियां
Thu, 08 Feb 2024 06:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 08 Feb 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके।
- फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
स्पीड
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी की माइलेज सही आए, तो आपको स्पीड का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ज्यादा स्पीड चलाएंगे, तो ज्यादा फ्यूल खर्च होगा। इसलिए तय लिमिट के हिसाब से चलें और एक स्पीड मेंटेन करके चलने से माइलेज सही हो सकती है।
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके।
- फोटो : istock
गियर
- कई लोगों की आदत होती है कि वो स्पीड के हिसाब से गियर नहीं बदलते हैं, जिससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है और माइलेज कम हो जाती है। इसलिए जितनी स्पीड हो उस हिसाब से गियर बदलें, जिससे माइलेज बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके।
- फोटो : istock
ब्रेक
- गाड़ी की अच्छी माइलेज चाहते हैं, तो ब्रेक कम लगाएं। कई लोग बार-बार ब्रेक लगाते हैं, जिसका असर माइलेज पर पड़ता है। इसलिए सामने वाली गाड़ी से एक निश्चित दूरी बनाकर चलें, ताकि बार-बार ब्रेक न मारने पड़े और माइलेज सही रहने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके।
- फोटो : istock
क्रूज कंट्रोल
- आप खुली सड़क या हाइवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो आप क्रूज कंट्रोल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कार एक तय की गई स्पीड पर चलती रहती है, जिससे स्पीड में वेरिएशन कम होता है और गाड़ी कम फ्यूल में ज्यादा चल पाती है यानी कार का माइलेज भी अच्छा बना रहता है।