फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की टिप्स: चाहिए कार की जबरदस्त माइलेज, तो कभी न करें ये चार गलतियां

Thu, 08 Feb 2024 06:20 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Feb 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
Best Mileage Car Tips in hindi
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

High Mileage Tips of Car: अपनी सुविधा के लिए लोग गाड़ी रखते हैं, ताकि वो हर जगह अपनी कार से आराम से पहुंच जाएं और उन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट में न जाना पड़े। इसके कई फायदे हैं, जिसमें सबसे पहला है समय का बचना। दफ्तर से लेकर लोग दूर-दराज यात्रा पर भी अपनी कार से जाते हैं। कार को चलाने के लिए लोगों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसी चीजों की जरूरत होती है। पर ज्यादातर लोग अपनी कार की अच्छी माइलेज को लेकर परेशान रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कई बार हमारी कुछ छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी गाड़ी की माइलेज कम होती है? शायद नहीं, पर आप यहां जान सकते हैं कि किन तरीकों से गाड़ी की माइलेज बढ़ सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

Best Mileage Car Tips in hindi
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

इन बातों का रखें ध्यान:-

स्पीड

  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी गाड़ी की माइलेज सही आए, तो आपको स्पीड का खास ध्यान रखना चाहिए। अगर आप ज्यादा स्पीड चलाएंगे, तो ज्यादा फ्यूल खर्च होगा। इसलिए तय लिमिट के हिसाब से चलें और एक स्पीड मेंटेन करके चलने से माइलेज सही हो सकती है।
Best Mileage Car Tips in hindi
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

गियर

  • कई लोगों की आदत होती है कि वो स्पीड के हिसाब से गियर नहीं बदलते हैं, जिससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है और माइलेज कम हो जाती है। इसलिए जितनी स्पीड हो उस हिसाब से गियर बदलें, जिससे माइलेज बढ़ने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Best Mileage Car Tips in hindi
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

ब्रेक

  • गाड़ी की अच्छी माइलेज चाहते हैं, तो ब्रेक कम लगाएं। कई लोग बार-बार ब्रेक लगाते हैं, जिसका असर माइलेज पर पड़ता है। इसलिए सामने वाली गाड़ी से एक निश्चित दूरी बनाकर चलें, ताकि बार-बार ब्रेक न मारने पड़े और माइलेज सही रहने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Best Mileage Car Tips in hindi
कार की माइलेज बढ़ाने के तरीके। - फोटो : istock

क्रूज कंट्रोल

  • आप खुली सड़क या हाइवे पर गाड़ी चलाते हैं, तो आप क्रूज कंट्रोल फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे कार एक तय की गई स्पीड पर चलती रहती है, जिससे स्पीड में वेरिएशन कम होता है और गाड़ी कम फ्यूल में ज्यादा चल पाती है यानी कार का माइलेज भी अच्छा बना रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed