फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Investment Scheme: इन स्कीम्स में करें निवेश, टैक्स में होगी बचत, मिलेगा शानदार रिटर्न

Mon, 05 Feb 2024 11:35 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
Best Investment Schemes For Tax Saving And High Return
Best Investment Schemes For Tax Saving - फोटो : istock

अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जहां निवेश करने पर आपको टैक्स में बचत करने के साथ-साथ अच्छा रिटर्न भी मिले। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसी शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करके आप टैक्स में बचत कर सकते हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। आज हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड और नेशनल पेंशन स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। ये स्कीम्स देश में काफी लोकप्रिय हैं। इन स्कीम्स में निवेश करने पर आप अपने भविष्य को तो सुरक्षित कर सकते हैं साथ ही साथ अपनी बेटी की शादी या पढ़ाई लिखाई के लिए भी पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से -

Best Investment Schemes For Tax Saving And High Return
Best Investment Schemes For Tax Saving - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट फंड

पीपीएफ निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। 

Best Investment Schemes For Tax Saving And High Return
Best Investment Schemes For Tax Saving - फोटो : Istock

पब्लिक प्रोविडेंट में निवेश किए गए आपके पैसे 15 सालों में मैच्योर हो जाते हैं। इस स्कीम में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपय तक की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के अंतर्गत टैक्स डिडक्शन का लाभ भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best Investment Schemes For Tax Saving And High Return
Best Investment Schemes For Tax Saving - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना 

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। इस स्कीम को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किया गया है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स डिडक्शन का लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन
Best Investment Schemes For Tax Saving And High Return
Best Investment Schemes For Tax Saving - फोटो : istock

एनपीएस 

एनपीएस यानी राष्ट्रीय पेंशन योजना निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन का लाभ मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स में छूट भी मिलती है। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed