PM Kisan Samman Nidhi Yojana: लगभग हर एक वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती है। शहरी इलाकों के लिए अलग और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग योजनाएं चलाई जाती हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है। इस योजना में पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त आनी है, लेकिन कई किसान ऐसे हैं जो इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से किसान हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65c077ff35a0c0d8fa030698","slug":"16th-installment-of-pm-kisan-yojana-may-get-stuck-for-these-farmers-check-list-2024-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: अगर आप भी हैं योजना से जुड़े, तो जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: अगर आप भी हैं योजना से जुड़े, तो जान लीजिए किन किसानों की अटक सकती है 16वीं किस्त
Mon, 05 Feb 2024 11:27 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:27 AM IST
विज्ञापन
16वीं किस्त अटक के कारण।
- फोटो : istock
16वीं किस्त अटक के कारण।
- फोटो : istock
इन किसानों की किस्त अटक सकती है:-
पहले किसान
- सबसे पहले तो वो किसान किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे, जो गलत तरीके से इस योजना से जुड़े हैं। दरअसल, सरकार ने ऐसे लोगों की पहचान की है और ये काम लगातार जारी है। जो किसान अपात्र होने के बाद भी योजना का लाभ ले रहे हैं, सरकार उनकी पहचान करके उन्हें नोटिस जारी कर रही है।
16वीं किस्त अटक के कारण।
- फोटो : istock
- यही नहीं, गलत तरीके से अगर किसी ने योजना का लाभ लिया है, तो उससे रिकवरी भी की जा सकती है और उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए अगर आप भी योजना के लिए अपात्र हैं, तो गलत तरीके से योजना से न जुड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
16वीं किस्त अटक के कारण।
- फोटो : istock
दूसरे किसान
- अगर आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए इस काम को जल्द से जल्द पूरा करवा लें। इसके अलावा जो किसान भू-सत्यापन नहीं करवाएंगे, उनकी भी किस्त अटक सकती है। इसलिए लाभ लेना है, तो इस काम को भी करवा लें।
विज्ञापन
16वीं किस्त अटक के कारण।
- फोटो : istock
तीसरे किसान
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत उन किसानों की भी किस्त अटक सकती है, जिन्होने अपना नाम गलत भरा है, आधार नंबर गलत दर्ज किया है या फिर बैंक खाते की जानकारी गलत भरी है आदि। इसलिए अपना आवेदन करने से पहले फॉर्म अच्छे से चेक करें, वरना आप भी किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।