फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मुफ्त सरकारी राशन के नाम पर कहीं आपके साथ न हो जाए ठगी, बचने के लिए इन बातों को जरूर जान लें

Wed, 16 Aug 2023 09:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Aug 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
be aware of scams in name of free ration card keep these things in your mind
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी न हो जाए ठगी का शिकार, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

Free Ration Alert: जालसाज हर दिन नए-नए तरीकों के जरिए लोगों को ठगते हैं। कभी बैंक अधिकारी बनकर, तो कभी किसी लॉटरी के नाम पर। नाजाने कितने तरीके हैं जिनके जरिए जालसाज लोगों की मेहनत की कमाई को चुरा लेते हैं। ऐसा ही एक तरीका है मुफ्त राशन के नाम पर लोगों को ठगना। दरअसल, सरकार राशन कार्डधारकों को कोरोना काल से ही मुफ्त राशन दे रही है जो इस साल भी जारी रहेगा। इसकी आड़ में जालसाज लोगों को ठगने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। इसलिए ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, ताकि आप ठगी के शिकार न हों। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

be aware of scams in name of free ration card keep these things in your mind
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी न हो जाए ठगी का शिकार, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आपके पास मुफ्त राशन के नाम पर कोई कॉल आ रहा है और इस कॉल पर आपसे आपकी कोई गोपनीय जानकारी। जैसे- बैंक खाता नंबर, एटीएम कार्ड नंबर और सीवीवी या ओटीपी जैसी कोई अन्य जानकारी मांगी जाती है, तो कभी न दें। साथ ही ध्यान रहे कि कोई भी संबंधित अधिकारी आपसे ऐसी कोई जानकारी कभी नहीं मांग सकता है।
be aware of scams in name of free ration card keep these things in your mind
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी न हो जाए ठगी का शिकार, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

नंबर 2

  • अगर आपके पास कोई ऐसा कॉल आता है, जिसमें कॉल करने वाल खुद को खाद्य एवं रसद विभाग का अधिकारी या कोई और अधिकारी बताते हुए आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को मांगता है, तो कभी भी शेयर न करें। अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
be aware of scams in name of free ration card keep these things in your mind
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी न हो जाए ठगी का शिकार, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आपके पास ऐसा कोई कॉल आ रहा है, जिसमें आपको डराया जा रहा है कि आपका राशन कार्ड बंद हो रहा है या आपके किसी परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है। ऐसे में ये जलसाज आपसे आपकी गोपनीय जानकारी मांगकर आपको ठग सकते हैं। अगर आपको जानना है कि आपका राशन कार्ड चालू है या नहीं या किस का नाम कटा है, तो अपने राशन डीलर के पास जाकर आप ये जानकारी ले सकते हैं। लेकिन कॉल पर किसी को कोई जानकारी न दें।
विज्ञापन
be aware of scams in name of free ration card keep these things in your mind
मुफ्त राशन के नाम पर आप भी न हो जाए ठगी का शिकार, इसलिए रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : istock

नंबर 4

  • जालसाज राशन कार्डधारकों को फर्जी केवाईसी के नाम पर भी ठग रहे हैं। इन कॉल पर लोगों को केवाईसी करवाने के बारे में बताकर उन्हें कोई लिंक भेजा जाता है। इस लिंक के जरिए आपके मोबाइल को हैक किया जा सकता है और आपको चपत लगाई जा सकती है। इसलिए कभी किसी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed