Banking Tips: लोग अपनी कमाई को रखने के लिए बैंक खाता खुलवाते हैं और फिर अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे निकालते और बचाते भी हैं। बैंक में खाता खुलवाने के बाद कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- एटीएम कार्ड की सुविधा, चेकबुक आदि। इसके अलावा एक और सुविधा है जिसका आप लाभ ले सकते हैं और वो है अपने मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना। ये इसलिए भी जरूरी है ताकि आपको अपने खाते से जुड़ी हर जानकारी जैसे- बैंक खाते से पैसे निकलने पर मैसेज, पैसे प्राप्त होने पर मैसेज आदि प्राप्त हो सके। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने बैंक खाते से अपने मोबाइल नंबर को लिंक नहीं करवाया है, तो चलिए जानते हैं कि आप कौन-कौन से तरीकों के जरिए ऐसा कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6448c69e32fe80e83d05a009","slug":"banking-tips-how-to-link-your-mobile-number-with-your-bank-account-follow-these-steps-2023-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Banking Tips: बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने के ये हैं बेस्ट तीन तरीके, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Banking Tips: बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने के ये हैं बेस्ट तीन तरीके, जान लेंगे तो नहीं होगी दिक्कत
Wed, 26 Apr 2023 12:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:12 PM IST
विज्ञापन
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
इन तरीकों से बैंक खाते में अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर:-
पहला तरीका
- अगर आप बैंक जा सकते हैं, तो आपको अपनी ब्रांच में जाकर मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फॉर्म को भरकर संबंधित बैंककर्मी को जमा करवा देना है। इसके 24 घंटे के बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट हो जाता है।
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
- इसमें आपको सिर्फ फॉर्म भरकर जमा करवाना पड़ता है, जिसमें अपना नाम, बैंक खाता संख्या, पता समेत वो मोबाइल नंबर भरना है जिसे आप अपने खाते में अपडेट करवाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
दूसरा तरीका
- अगर आप अपने बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने के लिए बैंक नहीं जाना चाहते हैं, तो आप ये काम एटीएम के जरिए भी कर सकते हैं। दरअसल, बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा देता है कि वो एटीएम से ऐसा कर सकते हैं। यहां आपको एटीएम कार्ड को मशीन में लगाना है और इसके बाद नंबर अपडेशन वाले विकल्प को चुनकर आगे बताई गई चीजों को फॉलो करना है। इसके बाद आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
तीसरा तरीका
- अगर आप बैंक या एटीएम भी नहीं जाना चाहते हैं, तो कई बैंक आपको घर बैठे मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा भी देते हैं। इसके लिए आपको अपनी नेट बैंकिंग को लॉगिन करना होता है। यहां आप मोबाइल नंबर अपडेट के विकल्प को चुनकर ऐसा कर सकते हैं।