Artificial Intelligence: अब हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में प्रवेश कर चुके हैं। तकनीक के तेजी से होते विस्तार से कोई क्षेत्र अछूता नहीं रहा है। अब यह तकनीक हमारी परंपराओं में भी जगह बनाने लगी है। यह बात आपको अटपटी जरूर लग रही है, लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल शादी विवाहों में भी किया जा रहा है। शादियों की प्लानिंग से लेकर विवाह को किस तरह से आकर्षक बनाया जा सकता है? इन सभी चीजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। अब तक शादी विवाह में दूल्हा दुल्हन पारंपरिक अंगूठियां एक दूसरे को पहनाते थे। वहीं अब स्मार्टवॉच की तरह उपयोग होने वाली एआई बेस्ड रिंग को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। यही नहीं शादियों में आए मेहमानों को एआई बेस्ड गैजेट्स तोहफे में दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
AI: शादियां हो रहीं हाईटेक, चैटजीपीटी लिख रहा निमंत्रण, दूल्हा दुल्हन पहना रहे एक दूसरे को एआई वाली अंगूठियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन