फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अटक सकती है 19वीं किस्त

Wed, 04 Dec 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

भारत सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उनमें से एक योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है, लेकिन अगर आपको किस्त चाहिए तो आपको कुछ गलतियां करने से बचना होगा।

विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Due to these mistakes the 19th installment may get stuck
19वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: अगर आप चाहते हैं कि आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़ जाएं और फिर लाभ ले पाएं, तो इसके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं भी जिसमें आप आवेदन करना चाहते हैं। जब आप किसी योजना के लिए पात्र होते हैं आप तभी उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपका न सिर्फ किसान होना जरूरी है बल्कि, आपका योजना के लिए पात्र होना भी जरूरी है।



वहीं, जो किसान इस योजना से जुड़े हैं उनके लिए ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि वे कुछ गलतियां न करें। अगर ऐसा करते हैं तो आप अगली किस्त यानी 19वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं किसानों को कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Nidhi: Due to these mistakes the 19th installment may get stuck
19वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

इन गलतियों को न करें किसान:-

पहली गलती

  • भूलकर भी भू-सत्यापन के काम को अधूरा छोड़ने या न करने की गलती बिलकुल न करें। अगर कोई किसान ऐसा करता है तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। इसलिए आप इस काम को करवा लें ताकि आपकी किस्त न अटके। पीएम किसान योजना से जुड़े सभी किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Nidhi: Due to these mistakes the 19th installment may get stuck
19वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

दूसरी गलती

  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि बिना ई-केवाईसी करवाए आपको किस्त का लाभ मिल जाएगा तो ऐसा नहीं है। जो भी किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप इसे तुरंत करवा लें। ई-केवाईसी आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से करवा सकते हैं या फिर आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Due to these mistakes the 19th installment may get stuck
19वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

तीसरी गलती

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को एक और गलती करने से बचना चाहिए और वो है आवेदन फॉर्म में गलती न करना। अगर आपके इस फॉर्म में नाम गलत है, नाम अंग्रेजी की जगह हिंदी में लिखा है, आधार नंबर गलत है आदि। ऐसे में आपका आवेदन अटक सकता है और आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Nidhi: Due to these mistakes the 19th installment may get stuck
19वीं किस्त क्यों अटक सकती है? - फोटो : Adobe Stock

चौथी गलती

  • ये जान लीजिए कि जो किसान आधार लिंकिंग के काम को नहीं करवाएंगे, वे किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है और वहां जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आप इस काम को नहीं करवाते हैं तो इस गलती के कारण आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed