September 2022 Bank Holiday List: लोग जो भी कमाई करते हैं, उस पैसे को या उसमें से कुछ पैसे को अपने बैंक खाते में रखते हैं। फिर इस पैसे को अपनी जरूरत के हिसाब से लोग निकालते हैं। हालांकि, पैसे निकालने के लिए अब बैंक नहीं जाना पड़ता, क्योंकि एटीएम के जरिए ये काम कभी भी हो सकता है। लेकिन कई ऐसे काम होते हैं, जिनके कारण लोगों को बैंक जाना पड़ता है। इसमें डीडी बनवाने से लेकर अन्य कई काम शामिल हैं। लेकिन बैंक जानने से पहले ये जानना जरूरी होता है कि कहीं बैंक बंद तो नहीं है, क्योंकि बैंक की कई छुट्टियां होती हैं। ऐसे में अगस्त के बाद अब सितंबर 2022 की छुट्टियां आपको जान लेनी चाहिए, जिनमें बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस महीने 13 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। तो चलिए जानते हैं कि सितंबर 2022 महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे। आप अगली स्लाइड्स में पूरी लिस्ट देख सकते हैं...
{"_id":"630c7389dec4f30ea97584a8","slug":"bank-holidays-in-september-2022-banks-to-remain-closed-for-13-days-check-full-list-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bank Holidays: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, सितंबर में 13 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Bank Holidays: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, सितंबर में 13 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
Mon, 29 Aug 2022 01:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:43 PM IST
विज्ञापन
सितंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
यहां देखें सितंबर महीने की छुट्टियां:-
1, 4, 7 और 8 सितंबर 2022
- गणेश चतुर्थी के अगले दिन 1 सितंबर 2022 पणजी में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 4 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। जबकि 7 और 8 सितंबर को ओणम के कारण तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में बैंक बंद रहेंगे।
सितंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : अमर उजाला
9, 10 और 11 सितंबर 2022
- इंद्रजाता के मौके पर गंगटोक में 9 सितंबर को बैंकों की छुट्टी रहेगी। जबकि, 10 सितंबर को श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में अवकाश रहेगा। इसके अलावा 11 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक में काम नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : istock
17, 18 और 21 सितंबर
- 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा है, जिसके कारण झारखंड, बिहार और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। दूसरी तरफ 18 सितंबर को रविवार के कारण और 21 सितंबर को श्री नारायणा गुरु समाधि दिवस की वजह से कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में भी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
सितंबर 2022 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे
- फोटो : istock
24, 25 और 26 सितंबर
- चौथे शनिवार के कारण 24 सितंबर को बैंकों का अवकाश रहेगा। वहीं, 25 सितंबर को रविवार और 26 सितंबर को नवरात्रि की स्थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।