Ayushman Bharat Yojana: देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश में 10 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर देना चाहती है। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी व्यक्ति को एक गोल्डन कार्ड मिलता है। इस कार्ड की सहायता से वह केंद्र सरकार द्वारा सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकता है। देश भर में बड़े पैमाने पर लोग इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी।
Ayushman Bharat Yojana: सरकार दे रही है 5 लाख का बीमा कवर, ऐसे करें योजना में अपनी पात्रता की जांच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन