अपने बच्चों के भविष्य की चिंता हम लोगों को काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग कई तरह की स्कीम्स में निवेश करते हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम बाल जीवन बीमा योजना है। आप अपने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आप रोजाना 6 रुपये की बचत करके एक समय के बाद अपने बच्चों के भविष्य को सही आकार देने के लिए लाख रुपये तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। देश में कई लोग अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पोस्ट ऑफिस की बाल जीवन बीमा योजना में निवेश कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Post Office: बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए यहां करें निवेश, 6 रुपये की बचत करके इकट्ठा करें एक लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह स्कीम ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना के अंतर्गत आती है। अगर आप अपने बच्चों के लिए इस स्कीम को खरीदने जा रहे हैं। ऐसे में आपको कुछ बातों के बारे में पता होना चाहिए। पोस्ट ऑफिस जीवन बीमा योजना को वही माता पिता खरीद सकते हैं, जिनकी उम्र 45 साल या उससे कम है।
पोस्ट ऑफिस बाल जीवन बीमा योजना को 5 से लेकर 20 साल तक के बच्चों के लिए ही खरीदा जा सकता है। इसके अलावा माता-पिता केवल दो बच्चों को ही इस स्कीम के अंतर्गत शामिल कर सकते हैं।
Govt Scheme: बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार हर महीने दे रही है इतने रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ
इस स्कीम में आप रोजाना 6 से 18 रुपये तक का प्रीमियम जमा कर सकते हैं। वहीं मैच्योरिटी के समय आपको 1 लाख रुपये का सम एश्योर्ड का लाभ मिलता है।
इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि पॉलिसी मैच्योर होने से पहले अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में बच्चों को किसी भी प्रकार का प्रीमियम नहीं देना होता है। इस स्कीम में आपको लोन का लाभ नहीं मिलता है।
BSNL: 599 रुपये के रिचार्ज पर मिलता है रोजाना 5 GB इंटरनेट डाटा, 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहे हैं ये फायदे