फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: बेटियों की शिक्षा के लिए सरकार हर महीने दे रही है इतने रुपये, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Tue, 27 Dec 2022 12:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 27 Dec 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Gaon Ki Beti Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here
Gaon Ki Beti Yojana - फोटो : Istock

Gaon Ki Beti Yojana: बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। आज के दौर में जहां तकनीक के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। वहीं समाज का एक हिस्सा आज भी बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच रखता है। आज भी देश के भीतर कई क्षेत्रों में बेटियों को उच्च शिक्षा नहीं मिल पा रही है। इसी समस्या को देखते हुए सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम "गांव की बेटी योजना" है। सरकार की इस बेहद ही खास स्कीम का संचालन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश में रह रहे निवासी ही उठा सकते हैं। मध्य प्रदेश में रह रही कई छात्राएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं मध्य प्रदेश सरकार की गांव की बेटी योजना के बारे में विस्तार से - 

Gaon Ki Beti Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here
Gaon Ki Beti Yojana - फोटो : Istock

योजना के अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार छात्राओं को हर महीने स्कॉलरशिप प्रदान कर रही है। हालांकि, यह स्कॉलरशिप ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाती है।

Gaon Ki Beti Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here
Gaon Ki Beti Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम के अंतर्गत छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए हर महीने 500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रतिवर्ष 10 महीने तक दी जाती है। योजना का लाभ उन्हीं छात्राओं को मिलता है, जो 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होती हैं।

BSNL: 599 रुपये के रिचार्ज पर मिलता है रोजाना 5 GB इंटरनेट डाटा, 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहे हैं ये फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
Gaon Ki Beti Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here
Gaon Ki Beti Yojana - फोटो : Istock

हालांकि, इस स्कीम का लाभ 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी में पास हुई छात्राओं को तभी मिलेगा, जब वह उच्च शिक्षा के लिए अपना दाखिला कराएंगी। आप मध्यप्रदेश सरकार के स्कॉलरशिप पोर्टल पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Gaon Ki Beti Yojana Registration Process, Benefits, Eligibility Know All Details Here
Gaon Ki Beti Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण, करंट कॉलेज कोड, ब्रांच कोड, पासपोर्ट साइज फोटो, 12वीं क्लास की मार्कशीट, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का होना जरूरी है। 

Silai Machine Yojana: नए साल के अवसर पर सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, मुफ्त में मिलेगी सिलाई मशीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed