फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Update: बच्चों का आधार कब-कब अपडेट कराना है अनिवार्य, फीस लगेगी या नहीं? जानें हर जरूरी बात

Wed, 17 Sep 2025 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Sep 2025 06:46 PM IST
सार

Aadhaar Update: भारत में कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
Baal Aadhaar Card Update Online Must Know Rules for Updating Your Child Aadhaar card UIDAI updates in Hindi
बच्चों का आधार कब-कब अपडेट कराना है अनिवार्य - फोटो : Amar Ujala

Aadhaar Update: भारत में कई सरकारी और निजी कार्यों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अलग-अलग योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत होती है। आधार कार्ड का दूसरे कार्यों के लिए भी इस्तेमाल होता है। आधार नंबर में व्यक्ति के बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डेटा होता, जिसमें नाम, घर का पता, लिंग समेत कई जानकारियां होती हैं। आधार का आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके बच्चे का भी आधार कार्ड है, तो आपको ध्यान रखना चाहिए कि इसे समय-समय पर अपडेट कराना होता है। 

UIDAI ने बच्चों के लिए नियम बनाया है कि 5 साल और 15 साल की उम्र में आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट कराना अनिवार्य है। अगर बच्चों का आधार अपडेट नहीं होता है, तो  भविष्य में एडमिशन, स्कॉलरशिप,और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मुश्किल आ सकती है।
 
Baal Aadhaar Card Update Online Must Know Rules for Updating Your Child Aadhaar card UIDAI updates in Hindi
बच्चों का आधार कब-कब अपडेट कराना है अनिवार्य - फोटो : Adobe Stock

क्यों अपडेट कराना होता है जरूरी?

दरअसल, जब बच्चों का आधार बनता है, तब उनके फिंगरप्रिंट पूरी तरह विकसित नहीं होते। इसलिए पांच से सात वर्ष के बीच उनका बायोमेट्रिक डेटा मुफ्त अपडेट किया जाता है। अगर सात साल की आयु के बाद यह अपडेट कराया जाए तो 100 रुपये शुल्क देना पड़ता है। इसी प्रकार 15 से 17 वर्ष के बीच में भी बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है और यह प्रक्रिया मुफ्त होती है। पांच वर्ष और पंद्रह वर्ष पर यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी है ताकि बच्चे का आधार जीवन भर सटीक और विश्वसनीय बना रहे।
 
Baal Aadhaar Card Update Online Must Know Rules for Updating Your Child Aadhaar card UIDAI updates in Hindi
बच्चों का आधार कब-कब अपडेट कराना है अनिवार्य - फोटो : Adobe Stock

पांच से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड बनता है, तो उसमें बायोमेट्रिक जानकारी नहीं होती। उनका कार्ड सिर्फ माता-पिता की जानकारी के आधार पर बनता है। बच्चा अगर 5 साल का होता है, उसका बाल आधार दोबारा अपडेट कराना जरूरी है। इस दौरान बच्चे का फिंगरप्रिंट, आंखों की स्कैनिंग और फोटो लिया जाता है।

पीएम मोदी जन्मदिन विशेष: मुफ्त इलाज से लेकर मुफ्त गैस कनेक्शन तक, मोदी सरकार में घर-घर पहुंची ये 5 योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Baal Aadhaar Card Update Online Must Know Rules for Updating Your Child Aadhaar card UIDAI updates in Hindi
बच्चों का आधार कब-कब अपडेट कराना है अनिवार्य - फोटो : Adobe Stock

कब होता है दूसरा अपडेट?

बच्चों के बड़े होने पर उनकी बायोमेट्रिक जानकारी बदल जाती है। इसके कारण 15 साल से 17 वर्ष के बीच आधार कार्ड को फिर से अपडेट कराना जरूरी है। अगर यह नहीं कराया गया तो आधार इनएक्टिव हो सकता है और आगे कई काम रुक सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त और किसके रह सकते हैं हाथ खाली? यहां करें चेक

विज्ञापन
Baal Aadhaar Card Update Online Must Know Rules for Updating Your Child Aadhaar card UIDAI updates in Hindi
बच्चों का आधार कब-कब अपडेट कराना है अनिवार्य - फोटो : Amar Ujala

फ्री में होता है बच्चों का आधार अपडेट

बच्चों का आधार अपडेट पूरी तरह फ्री होती है। इसके लिए किसी भी तरह की फीस या चार्ज नहीं लगता है। अगर कोई आपसे पैसे मांगता है तो समझ लीजिए वह गलत है। UIDAI ने साफ किया है कि बाल आधार अपडेट के लिए माता-पिता को कोई पैसा नहीं देना होता है। अगर सात साल की आयु के बाद यह अपडेट कराया जाए तो 100 रुपये शुल्क देना पड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed