फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? पांच लाख रुपये का लाभ पाने के लिए इस तरीके से करें चेक

Thu, 05 Jan 2023 12:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 05 Jan 2023 12:03 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

Ayushman Card Yojana Eligibility: सरकार द्वारा जितनी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनका लाभ शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों में तक रहने वाले जरूरतमंद लोग ले रहे हैं। इन योजनाओं की मदद से कई लोगों का जीवन सरल हो रहा है और उन्हें आर्थिक तंगी का एहसास नहीं हो रहा है। जैसे-  'आयु्ष्मान भारत योजना' को ही ले लीजिए, जिसका नाम अब बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है। ऐसे में अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Ayushman Card Yojana: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

इस सरल तरीके से जान सकते हैं आपका कार्ड बन पाएगा या नहीं:-

स्टेप 1

  • आयुष्मान कार्ड योजना से जुड़कर अगर आप भी लाभ लेना चाहते हैं, तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी
  • इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
Ayushman Card Yojana: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 2

  • इसके बाद आप देखेंगे कि आपको 'Am I Eligible' वाला विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करना है
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी प्राप्त होगा
  • इस ओटीपी को यहां दर्ज कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको स्क्रीन पर दो विकल्प दिखेंगे, जिसमें आपको पहले वाले में अपना राज्य चुनना है
  • इसके बाद आपको दूसरे वाले में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
Ayushman Card Yojana: how to check your eligibility for ayushman card
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता चेक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 4

  • अब आप राशन कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर चुके हैं, तो इनसे सर्च करें
  • ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपका आयुष्मान कार्ड बन पाएगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed