फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: इस तरह कर सकते हैं आयुष्मान कार्ड के लिए अप्लाई, मिलेगा 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ

Wed, 05 Mar 2025 12:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिससे पात्र लोग जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आप भी यहां जान सकते हैं कि आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
ayushman card registration process kaise banaye ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : Amar Ujala

Ayushman Bharat Yojana: जब भी आप किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं फिर चाहे वो सरकारी हो या फिर गैर-सरकारी, आपको इसके लिए सबसे पहले पात्रता चेक करनी होती है। इससे आप ये जान सकते हैं कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। जैसे, अगर आप आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप पात्र हैं या नहीं।



इसके बाद सिर्फ पात्र लोग ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो आप यहां जान सकते हैं आप ये कार्ड कैसे बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है, तो चलिए जानते हैं कैसे करें आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन...

ayushman card registration process kaise banaye ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

पहले पात्रता के बारे में जरूरी जान लें

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले अपनी पात्रता चेक कर लें जिसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • फिर यहां पर दिए हुए 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और कुछ जानकारी भर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
ayushman card registration process kaise banaye ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं
  • यहां पर संबंधित अधिकारी आपकी पात्रता चेक करते हैं और फिर दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है और कुछ समय बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
ayushman card registration process kaise banaye ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe stock

इतने तक का मुफ्त इलाज

  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। इसमें सरकार हर साल 5 लाख रुपये तक का कवर देती है यानी आप हर साल सूचीबद्ध अस्पातल ( वे सरकारी और प्राइवेट अस्पातल, जो इस योजना में पंजीकृत हैं) में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसका खर्च सरकार उठाती है और कार्डधारक को पैसे नहीं देने पड़ते।
विज्ञापन
ayushman card registration process kaise banaye ayushman card
आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? - फोटो : Adobe Stock

आपके शहर का कौन सा अस्पातल पंजीकृत? ऐसे करें चेक

  • आपको जानना है कि आप अपने शहर के किस अस्पताल में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं तो इसके लिए सबसे पहलो योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं
  • फिर यहां पर 'Find Hospital' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके बाद अपनी कुछ जानकारियां भर दें
  • इसके बाद आप जान सकते हैं आप किस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed